विज्ञापन

आयरलैंड से टी-20 सीरीज हार के बाद टूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का दिल, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा?

Shreyas Iyer Statement: भारत निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सका.टीम इंडिया ने महज 1 रन पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे.

आयरलैंड से टी-20 सीरीज हार के बाद टूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का दिल, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा?
Shreyas Iyer reaction viral: भारत की हार से निराश हुए श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer Statement after India Lost a t20 Series vs Ireland: आयरलैंड ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व चैम्पियन भारत को रविवार को दूसरे वनडे में एक रन से हराकर सीरीज 2 . 0 से अपने नाम करके इतिहास रच डाला.भारतीय पासपोर्ट धारक मूंदड़ा ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिये. उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को खाता भी नहीं खोलने दिया और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट चटकाया. जीत के लिये 155 रन के जवाब में भारत नौ विकेट पर 153 रन ही बना सका. आखिरी ओवरों में हर्षित राणा ने दस गेंद में 21 रन बनाकर पूरी कोशिश की लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए. इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश दिखे.

बल्लेबाजों से निराश हुए श्रेयस अय्यर

अय्यर ने मैच के बाद कहा, "सच कहूं तो, यह कोई बहुत शानदार सीरीज नहीं रही, लेकिन उनकी तारीफ करनी होगी कि उन्होंने कैसा खेल दिखाया. मुझे लगता है कि आयरलैंड की टीम ने प्रोफ़ेशनलिज़्म दिखाया और उन्हें पिच के बर्ताव का बहुत अच्छा अंदाजा था. साथ ही उनकी फ़ील्डिंग भी जबरदस्त रही. इसलिए उन्हें एक शानदार जीत के लिए बधाई."

अय्यर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आज गेंदबाज़ों ने अपनी योजना को बहुत अच्छे से लागू किया. लेकिन हमारी बल्लेबाज़ी थोड़ी कमज़ोर रही. हम पिच के बर्ताव को समझने और सिंगल्स को डबल्स में बदलने के मामले में थोड़े पीछे रह गए. मुझे लगता है कि उस मामले में वे हमसे बेहतर साबित हुए."

सीरीज में 2-0 से हारा भारत

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए।. इस टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा. टिम टेक्टर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रॉस अडायर (16) के रूप में टीम ने अपना दूसरा विकेट खो दिया. 48 के स्कोर तक कप्तान लोर्कन टकर (15) भी पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद हेरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला. कैलिट्ज ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 37 रन की पारी खेली, जबकि हेरी टेक्टर ने 47 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाए. इनके अलावा, जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से प्रिंस यादव ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट निकाले। इनके अलावा, हर्षित राणा ने 1 सफलता प्राप्त की.

इसके जवाब में भारत निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सका.टीम इंडिया ने महज 1 रन पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे. दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके. इसके बाद 35 के स्कोर तक कप्तान श्रेयस अय्यर (10) और ईशान किशन (12) भी पवेलियन लौट गए.

यहां से अक्षर पटेल ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की. पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तिलक ने शिवम दुबे के साथ 35 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद मेहमान टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

तिलक वर्मा 46 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए. दुबे ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. इनके अलावा, हर्षित राणा ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके.मेजबान टीम की तरफ से जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: जीत के मुहाने पर खड़ा था भारत, इस मिस टाइम शॉट से हाथ से फिसल गई सीरीज, बन गया मैच का टर्निंग प्वाइंट

(IANS के इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, Cricket, Ireland Vs India 2026, India, Ireland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com