- शोएब मलिक ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
- दस हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बने
- दुनिया के तीसरे बल्लेबाज जिनके नाम टी-20 में 10000 रन
T 20 Cricket: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने टी-20 क्रिकट में नया इतिहास रच दिया है. शोएब टी-20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं. पहले एशियाई के अलावा ऐसा कमाल करने वाले शोएब मलिक पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. मलिक ने यह कारनामा पाकिस्तान में खेले जा रहे घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट नेशनल टी-20 कप में किया. इसके साथ-साथ मलिक दुनिया के केवल तीसरे क्रिकेटर हैं जो इस खास मुकाम को हासिल करने में सफल रहे हैं. शोएब के अलावा ऐसा कारनामा टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड ने किया है.
RECORD ALERT: Shoaib Malik has become the first Asian batsman to score 10,000 runs in Twenty20 Cricket.
— Israr Ahmed Hashmi (@IamIsrarHashmi) October 10, 2020
He is also the 3rd in the world after Chris Gayle and Kieron Pollard to achieve this feat.#NationalT20Cup
टी-20 क्रिकेट में गेल ने टी-20 में 404 मैच खेलकर 13296 रन बनाए हैं तो वहीं, पोलार्ड के नाम टी-20 में 10370 रन दर्ज है. शोएब मलिक ने 395 टी-20 मैच में 10027 रन बना पाने में सफल रहे हैं. टी-20 में मलिक ने 62 अर्धशतक और 14 शतक जमाए हैं.
Congratulations Shoaib Malik on becoming first Asian batsman to go past 10K Twenty20 runs (10,027) during the spectacular 74 (44b, 4*8, 6*2, SR 168.18) in National T20 Cup 2020. Made professional cricket debut in 1997 and still going strong. @realshoaibmalik @ICC #Cricket
— Daniel Alexander (@daniel86cricket) October 10, 2020
भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 रन विराट कोहली ने बनाए हैं कोहली के नाम टी-20 में अबतक 9033 रन दर्ज है तो वहीं रोहित शर्मा ने 8853 रन टी-20 क्रिकेट में बनाए हैं. शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने 10000 रन बनाकर रोहित और कोहली जैसे बड़े दिग्गज को भी पछाड़ दिया है.
शोएब ने अपने इंटरनेशनल करियर में 35 टेस्ट में 1898 रन, 287 वनडे में 7534 रन और 116 टी-20 इंटरनेशनल में 2335 रन बनाए हैं. वनडे में मलिक ने 9 और टेस्ट में 3 शतक जमाने में भी सफल रहे हैं. साल 2005 में शोएब ने टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं