विज्ञापन

जब शोएब अख्तर की 155 KM/H की रफ्तार से कांप उठे थे रिकी पोंटिंग, 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने सुनाया सबसे आक्रामक स्पेल का किस्सा

शोएब अख्तर ने अपने करियर में दुनिया भर के कई दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी की. चाहे वो सचिन तेंदुलकर हो या फिर रिकी पोंटिंग, सभी बल्लेबाजों को अख्तर ने अपनी गेंदबाजी से चुनौती दी थी. 

जब शोएब अख्तर की 155 KM/H की रफ्तार से कांप उठे थे रिकी पोंटिंग, 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने सुनाया सबसे आक्रामक स्पेल का किस्सा
करियर के सबसे आक्रामक स्पेल का किस्सा, शोएब अख्तर ने बताया कैसे पोंटिंग को किया था परेशान
NDTV

Shoaib Akhtar Vs Ricky Ponting: शोएब अख्तर को दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है. इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम दर्ज है. अख्तर ने साल 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ गेंद की थी, अख्तर का यह रिकॉर्ड आजतक नहीं टूटा है. अख्तर जब भी किसी बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करते थे तो बल्लेबाज को सतर्क रहना होता था. अख्तर ने अपने करियर में दुनिया भर के कई दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी की. चाहे वो सचिन तेंदुलकर हो या फिर रिकी पोंटिंग, सभी बल्लेबाजों को अख्तर ने अपनी गेंदबाजी से चुनौती दी थी. 

वहीं, अब खुद अख्तर ने अपने करियर का सबसे खतरनाक स्पेल को लेकर किस्सा सुनाया है. अख्तर ने माना है कि रिकी पोंटिंग के खिलाफ गेंदबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता था. रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से विख्यात अख्तर ने कहा है कि 1999 में पर्थ टेस्ट में पोंटिंग के खिलाफ जिस तरह की गेंदबाजी उन्होंने की थी, वह उनके करियर का सबसे खतरनाक स्पेल था. 

उस सीरीज में पोंटिंग को अख्तर ने एक खतरनाक बाउंसर फेंकी थी जिसपर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बाल-बाल बच गए थे, शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के खिलाफ अपने उस आक्रामक और बेहद तेज स्पेल को याद करते हुए बताया कि उन्होंने पोंटिंग को उस दिन 'पुल' या 'हुक' शॉट न खेलने की चेतावनी दी थी, क्योंकि उन्हें डर था कि इसके नतीजे जानलेवा हो सकते हैं.  पोंटिंग ने मेरी बात नहीं सुनी और मेरी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था.  अख्तर ने कहा कि वे शुक्रगुजार हैं कि उनकी गेंद से कोई गंभीर चोट नहीं आई. उन्होंने इस स्पेल को अपने करियर के सबसे तेज और सबसे आक्रामक स्पेल में से एक बताया .

यह भी पढ़ें | नंबर 1 गिल, नंबर 2 पर सचिन तेंदुलकर का जलवा, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले बल्लेबाज 

यह भी पढ़ें | नंबर 5 पर राहुल या अक्षर, 2 खिलाड़ियों का आखिरी मैच, तीसरे वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | कोहली के 100वें शतक का इंतजार पूरे देश को, गावस्कर ने साथी खिलाड़ियों से की अपील, बोले- उनके लिए रन आपको....

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shoaib Akhtar, Ricky Ponting, Australia, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com