Shoaib Akhtar Brother Death: पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है और इस बात की जानकारी शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए दी. अख्तर ने अपने भावुक संदेश में ये बात लिखते हुए बताया है कि उनके बड़े भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इस बात की पुष्टि करते हुए भावुक संदेश पोस्ट किया है.
"शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है. दुआ की दरखास्त है."

Photo Credit: rashid latif fb
शोएब अख्तर के लिए शाहिद अख्तर सिर्फ एक बड़े भाई नहीं थे बल्कि उनके क्रिकेट के सफर में एक मजबूत किरदार के तौर पर साथ रहे, जिसने शोएब को शुरुआती दिनों में जब वो संघर्ष से गुजर रहे थे तो शाहिद उनके परछाई की तरह साथ थे.
शोएब अख्तर के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो तूफानी गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने जितनी सुर्खियां बटोरीं, उतने ही विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है. आज के समय में भी सोशल मीडिया पर उनके कई वायरल क्लिप्स नजर आती हैं जहां वो गुस्से में दिखाई दे जाते हैं.
सालों पुराना एक किस्सा ऐसा भी है जब उनकी गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद कैफ ने क्रीज से स्टेप आउट करते हुए शॉट खेलना चाहा था और सामने से लंबे रनअप लेकर दौड़ते हुए अख्तर आए और फिर कैफ के इस अंदाज को देख कर रुक गए और गेंद तक नहीं डाली वो क्लिप आज के समय में भी उतना ही वायरल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं