विज्ञापन

कौन हैं शिवांग कुमार? जिन्हें महज सात मैचों के अनुभव के आधार पर मिल गया IPL में डेब्यू करने का मौका

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार को 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ा था. महज सात मैचों के अनुभव के साथ शिवांग का आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू यह दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनमें कुछ खास देखा है.

कौन हैं शिवांग कुमार? जिन्हें महज सात मैचों के अनुभव के आधार पर मिल गया IPL में डेब्यू करने का मौका
Shivang Kumar

Who is Shivang? सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले में स्पिनर शिवांग कुमार (Shivang Kumar) को मौका दिया है. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच के साथ शिवांग आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं. 26 मई 2002 को जन्मे शिवांग मध्य प्रदेश से आते हैं. लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर ने दिसंबर 2025 में लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी. वह मध्य प्रदेश की ओर से 3 लिस्ट-ए मैच खेले, जिसमें 14.30 की औसत के साथ 10 विकेट निकाले. गेंदबाजी के साथ शिवांग ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. इसी साल 6 जनवरी को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी. 8 जनवरी 2026 को शिवांग ने कर्नाटक के खिलाफ 10 ओवरों में 45 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. वह अपने करियर में 4 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट निकाले हैं.

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार को 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ा. महज सात मैचों के अनुभव के साथ शिवांग का आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू यह दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनमें कुछ खास देखा है. गुरुवार को टॉस के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, 'हमने शिवांग को टीम में शामिल किया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे, उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है. हम उन्हें मौका दे रहे हैं.'

मुकाबले में टॉस जीतकर केकेआर ने एसआरएच को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. केकेआर ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि एसआरएच ने शिवांग कुमार को बतौर गेंदबाज चुना है.

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ इस मैच में उतरी है.

वहीं, ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने और जयदेव उनादकट के साथ यह मुकाबला खेल रही है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: क्लासेन, अभिषेक और हेड के बाद गेंदबाजी में चमके जयदेव, SRH ने KKR को 65 रनों से हराया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com