विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2021

शिखर धवन ने Akshay Kumar के साथ तस्वीर की शेयर, बोले- आपसे मिलकर मजा आता है पाजी..'

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल धवन ने अपने सोशल मीडिया पर अक्षय के साथ तस्वीर शेयर की है जो काफी कम समय में वायरल हो रहा है.

शिखर धवन ने Akshay Kumar के साथ तस्वीर की शेयर, बोले- आपसे मिलकर मजा आता है पाजी..'
शिखर धवन ने Akshay Kumar के साथ तस्वीर की शेयर, बोले- आपसे मिलकर मजा आता है पाजी..'

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल धवन ने अपने सोशल मीडिया पर अक्षय के साथ तस्वीर शेयर की है जो काफी कम समय में वायरल हो रहा है. तस्वीर शेय़र कर धवन ने अक्षय के साथ अपने मुलाकात को बेहद ही शानदार बताया. धवन ने सोशल मीडिया पर अक्षय केसाथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपसे मिलना हमेशा मज़ेदार होता है पाजी, मुलाक़ात बढ़िया रही.' धवन की इस खास तस्वीर पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. धवन के साथ तस्वीर पर फैन्स मजेदार कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'गब्बर के साथ बच्चन पांडे की मुलाकात'

T 10 League: बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए खिलाड़ी ने बदला अपना कपड़ा और लग गया चौका, देखें मजेदार Video

गौरतलब है कि धवन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला था. अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शिखर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उम्मीद है कि वनडे और टी-20 सीरीज के दौरान धवन की भारतीय टीम में फिर से वापसी होगी. 

वसीम जाफर ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी को लेकर हुए कन्फ्यूज

हाल के समय में धवन खाली समय में भारत भ्रमण करते हुए भी दिखाई दिए हैं. कुछ दिन पहले वो बनारस में भगवान शिव के दर्शन करते हुए भी दिखाई दिए थे. बता दें कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) धवन के लिए शानदार रहा था. धवन आईपीएल के इतिहास में लगातार 2 शतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बने थे. इस बार आईपीएल अप्रैल में होने की उम्मीद है. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com