विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2020

KXIP vs DC: शिखर धवन का धमाका, आईपीएल में बनाए बड़े रिकॉर्ड, पहले भारतीय बल्लेबाज बने

KXIP VS DC: शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020)  में कमाल कर दिया है. किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ मैच में एक बार फिर भारत के गब्बर का बल्ला जमकर रन बरसाने में सफल र

KXIP vs DC: शिखर धवन का धमाका, आईपीएल में बनाए बड़े रिकॉर्ड, पहले भारतीय बल्लेबाज बने
शिखर धवन का आईपीएल में धमाल, IPL में की विराट कोहली की बराबरी

KXIP VS DC: शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020)  में कमाल कर दिया है. किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ मैच में एक बार फिर भारत के गब्बर का बल्ला जमकर रन बरसाने में सफल रहा. धवन ने आईपीएल करियर का 40वां अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया है. धवन आईपीएल में 40 अर्धशतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. धवन का आईपीएल 2020  (IPL 2020) में यह लगातार चौथा 50 प्लस स्कोर है. आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार लगातार 50 या 50 प्लस स्कोर बनाने वाले धवन संयूक्त रूप से दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. आरसीबी कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2016 के आईपीएल में लगातार 4 पारियों में 50 या 50 से ज्यादा का स्कोर करने में सफल रहे थे. वहीं वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने आईपीएल करियर में साल 2012 के आईपीएल में लगातार 5 पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने में सफल रहे थे.

Lanka Premier League में खेलने वाले खिलाड़ियों की घोषणा, शाहिद अफरीदी भी खेलेंगे, जानिए पूरी लिस्ट

इसके अलावा धवन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ छठा अर्धशतक जमाया है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने उतरे धवन ने केवल 28 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया. धवन ने पिछले मैच में शतकीय पारी खेली थी.  पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान धवन ने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं.

SRK ने कोलकाता नाइट राइडर्स का Fan Anthem किया लॉन्च, वायरल हुआ Video. देखें

आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. धवन से पहले यह कारनामा विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा  और डेविड वॉर्नर ने किया है. वहीं, इस सीजन में शिखर धवन ने 400 रन भी पूरे कर लिए हैं. इस समय केएल राहुल ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं. 

पंजाब के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए केवल 1 जीत जरूरी है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Virat Kohli, Delhi Capitals, Kings XI Punjab, Indian Premier League 2020, Kings XI Punjab Vs Delhi Capitals 10/20/2020 Kpdd10202020197725, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com