विज्ञापन

'हम बांग्लादेश के साथ हैं' पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने बताई भारत के खिलाफ T20 WC मैच बॉयकॉट की वजह

Pakistan PM Shehbaz Sharif on Boycott T20 World Cup 2026 Match: इस्लामाबाद में फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि खेलों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए.

'हम बांग्लादेश के साथ हैं' पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने बताई भारत के खिलाफ T20 WC मैच बॉयकॉट की वजह
Pakistan PM Shehbaz Sharif on Boycott T20 World Cup 2026 Match

Pakistan PM Shehbaz Sharif on Boycott T20 World Cup 2026 Match vs IND: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच का बहिष्कार करने के फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट की है. पाकिस्तान सरकार ने साफ किया है कि देश की राष्ट्रीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला नहीं खेलेगी. इस्लामाबाद में फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि खेलों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह फैसला पूरी समझदारी के साथ लिया है और यह कदम बांग्लादेश के समर्थन में उठाया गया है. शरीफ के अनुसार, उनका मानना है कि यह फैसला सही और सोच समझ कर लिया गया है.

ICC ने चुनिंदा मैचों में भागीदारी पर उठाए सवाल

पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी पहले भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. ICC ने कहा था कि किसी भी टीम की ओर से चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेना एक वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना के अनुरूप नहीं है. ICC ने अपने बयान में बताया था कि उसने पाकिस्तान सरकार के उस ऐलान पर ध्यान दिया है, जिसमें राष्ट्रीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 में सीमित रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, ICC अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है.

ICC के अनुसार, एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सभी टीमों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे तय शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर हिस्सा बनें. ऐसे में चुनिंदा भागीदारी की स्थिति टूर्नामेंट की भावना के खिलाफ है. ICC ने उम्मीद जताई है कि PCB ऐसा समाधान निकालेगा, जो सभी हितों की रक्षा कर सके.

यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है और सभी की नजरें ICC और PCB के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है.

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com