विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2020

पुरूषों के बीच महिला क्रिकेटर ने किया यह अनोखा कारनामा, पति की जगह खुद विकेटकीपिंग करने मैदान पर उतरी

यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी10 लीग (European Cricket Series) के दौरान केएसवी क्रिकेट क्लब की ओर खेलने वाली महिला क्रिकेटर शरान्या सदारंगानी (Sharanya Sadarangani) मैदान पर अपने पति की जगह विकेटकीपिंग करती नजर आईं.

पुरूषों के बीच महिला क्रिकेटर ने किया यह अनोखा कारनामा, पति की जगह खुद विकेटकीपिंग करने मैदान पर उतरी
पति की जगह वाइफ ने की विकेटकीपिंग
  • पुरुषों संग खेलने वाले पहली महिला क्रिकेटर बनी शरान्या सदारंगानी
  • यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी10 लीग में पति की जगह विकेटकीपिंग भी करती नजर आई
  • वेदा कृष्‍णमूर्ति के साथ भी शरान्या सदारंगानी क्रिकेट खेल चुकी हैं

क्रिकेट के इतिहास (Cricket History) में कई रोचक घटनाएं देखने को मिलते हैं. ऐसी ही एक घटना फिर से देखने को मिली जब यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी10 लीग (European Cricket Series) के दौरान केएसवी क्रिकेट क्लब की ओर खेलने वाली महिला क्रिकेटर शरान्या सदारंगानी (Sharanya Sadarangani) मैदान पर अपने पति की जगह विकेटकीपिंग करती नजर आईं. बता दें कि शरान्या सदारंगानी (Sharanya Sadarangani) टी10 क्रिकेट लीग में पुरुषों संग खेलने वाले पहली महिला क्रिकेटर हैं. इस टी-10 लीग में पीएसपी के खिलाफ मैच के दौरान केएसवी क्रिकेट क्लब की ओर से महिला क्रिकेटर शरान्या मैदान पर जौहर दिखाने के लिए उतरी थीं. यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी10 लीग (European Cricket Series) के सेमीफाइनल में मैच के दौरान शरान्या के पति क्रिकेटर फिन सदारंगानी जो खुद एक विकेटकीपर हैं, उन्होंने खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया, ऐसे में उनकी वाइफ क्रिकेटर शरान्या ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाई.

क्रिकेट के इतिहास में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता है. क्रिकेट फैन्स के लिए भी यह एक रोचक नजारा था जब पति गेंदबाजी कर रहा हो और वाइफ विकेटकीपिंग कर रही हो. विकेटकीपिंग के तौर पर शरान्या ने शानदार काम किया और अपने परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान करने में सफल रहीं. 

गौरतलब है कि शरान्या और फिन ने एक दूसरे के साथ लव मैरिज की है. शरान्या साल 2012 में कर्नाटक अंडर 19 टीम की ओर से भी खेल चुकी हैं जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्‍णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) भी टीम का हिस्सा रहीं थी. हालांकि इस मैच में शरान्या की टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन जिस अंदाज में पुरूषों के बीच मैदान पर शरान्या ने सुर्खियां बटोरी वो काबिलेतारीफ है. वैसे आपको बता दें कि शरान्या भारतीय मूल की क्रिकेटर हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, Cricket, Veda Krishnamurthy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com