फाइल फोटो
कोलकाता:
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने स्वीकार किया कि वह आईपीएल की कमी महसूस कर रहे हैं और कहा कि वह टीम मेंटर के तौर पर आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि वार्न आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में रॉयल्स ने पहले संस्करण में खिताबी जीत हासिल की थी।
लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान कमेंटेटर से बातचीत के दौरान वार्न ने रविवार को कहा, 'मैं आईपीएल में बिताए समय को बहुत याद कर रहा हूं।'
वार्न ने कहा, 'रॉयल्स के साथ मैंने जो चार साल गुजारे उसका मैंने जमकर लुत्फ उठाया और कुछ अच्छे दोस्त बनाए।' उन्होंने आगे कहा, 'आईपीएल शानदार टूर्नामेंट है। उसका पूरा माहौल, प्रशंसकों का जुनून और विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ खेल की बारीकियां साझा करना, इन सबके बीच खेलना अद्भुत है।'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शेन वार्न, आईपीएल, राजस्थान रॉयल्स, Shane Warne, IPL, Rajasthan Royals