विज्ञापन

नाम है होप, लेकिन भारत के लिए बना टेंशन! 90 गेंद में ठोका तूफानी शतक, बना डाला रिकॉर्ड

दूसरे वनडे में दमदार बल्लेबाजी करते हुए शाई होप ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक जड़ा है. यहीं नहीं भारत के खिलाफ वनडे में उनका यह चौथा शतक है.

नाम है होप, लेकिन भारत के लिए बना टेंशन! 90 गेंद में ठोका तूफानी शतक, बना डाला रिकॉर्ड
शाई होप

गुवाहाटी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शाई होप ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक पूरा कर लिया है. यहीं नहीं भारत के खिलाफ उनके वनडे करियर का यह चौथा शतक है. केसी कार्टी (09) के सस्ते में पवेलियन लौट जाने के बाद होप ने ना केवल सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की, बल्कि पारी को भी काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ाया. आउट होने से पूर्व दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने कुल 94 गेंदों का सामना किया. इस बीच 110.63 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

होप ने वनडे में 500 चौके पूरे किए

यही नहीं दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए होप ने एक विशेष उपलब्धि भी हासिल कर ली है. वह वनडे में 500 या 500 से ज्यादा चौके लगाने वाले विशेष खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 32 वर्षीय बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज की तरफ से अब तक कुल 157 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 151 पारियों में 505 चौके निकले हैं. 

कुलदीप ने दिखाया पवेलियन का रास्ता

होप के विस्फोट पर कुलदीप यादव ने विराम लगाया. पारी का 40वां ओवर लेकर मैदान में आए कुलदीप ने आखिरी गेंद स्टंप्स पर स्लॉट बॉल डाली थी. जहां होप ने क्रॉस-बैटेड शॉट लगाने का प्रयास किया. मगर उसमें वह नाकामयाब रहे.

परिणाम यह रहा कि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए हवा में उछल गई. जहां डीप बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात नबी ने कोई गलती नहीं की. परिणाम यह रहा कि होप को निराश कदमों के साथ पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. 

होप का वनडे करियर 

शाई होप ने वेस्टइंडीज की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 157 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 151 पारियों में 6428 रन निकले हैं. जिसमें 20 शतक और 32 अर्धशतक शामिल है. 170 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- कैंपबेल का धमाका, गेल का 24 साल पुराना रिकॉर्ड किया स्वाहा, कारनामा करने वाले बन गए पहले बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Shai Diego Hope, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com