विज्ञापन

कैंपबेल का धमाका, गेल का 24 साल पुराना रिकॉर्ड किया स्वाहा, कारनामा करने वाले बन गए पहले बल्लेबाज

जॉन कैंपबेल वेस्टइंडीज की तरफ से भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है.

कैंपबेल का धमाका, गेल का 24 साल पुराना रिकॉर्ड किया स्वाहा, कारनामा करने वाले बन गए पहले बल्लेबाज
जॉन कैंपबेल

जॉन कैंपबेल ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तरफ से वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 33 वर्षीय कैंपबेल से पहले यह विशेष उपलब्धि पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज थी. जिन्होंने साल 2002 में भारत के खिलाफ अहमदाबाद में 30 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी. मगर गुवाहाटी में दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान केवल 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए कैंपबेल ने इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है. 

भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले वेस्टइंडीज के टॉप 5 बल्लेबाज

29 गेंद - जॉन कैंपबेल - गुवाहाटी - 2026
30 गेंद - क्रिस गेल - अहमदाबाद - 2002
30 गेंद - क्रिस गेल - पोर्ट ऑफ स्पेन - 2019
32 गेंद - वैवेल हाइंड्स - वडोदरा - 2002
33 गेंद - निकोलस पूरन - विजाग 2019

गुवाहाटी में 101 रन बनाने में कामयाब रहे कैंपबेल

गुवाहाटी में पारी का आगाज करते हुए जॉन कैंपबेल का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने कुल 68 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 148.52 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें क्रिकेट प्रेमियों को नौ चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान उन्हें गुरनूर बराड़ ने अपना शिकार बनाया. कैंपबेल का शानदार कैच नमन धीर ने पकड़ा. 

जॉन कैंपबेल का वनडे करियर 

खबर लिखे जान तक जॉन कैंपबेल ने वेस्टइंडीज की तरफ से कुल 16 वनडे मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से 14 पारियों में 522 रन निकले हैं. जिसमें जो शतक और एक अर्धशतक शामिल है. 179 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: श्रेयस की सेना सेमीफाइनल में, अगला शिकार बनेगा बांग्लादेश? जानें समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, John Campbell, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com