शाहिद अफरीदी ने इस पारी के दौरान सात छक्के और 10 चौके लगाए
- नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में खेली यह धमाकेदार पारी
- सात छक्कों और 10 चौकों की मदद से बनाए 101 रन
- मैच में हैंपशायर की टीम की ओर खेले थे अफरीदी
लंदन:
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर शाहिद अफरीदी ने मंगलवार को ऐसी पारी खेली जो क्रिकेटप्रेमियों को लंबे अरसे तक याद रहेगी. 'बूम-बूम अफरीदी'' के नाम से लोकप्रिय पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट क्वार्टर फाइनल में महज 42 गेंदों पर शतक जड़ दिया. अपनी इस पारी के जरिये अफरीदी ने दिखाया कि भले ही वे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वे अपने बल्ले से अभी भी रनों की बारिश कर सकते हैं. हैंपशायर की तरफ से खेलते हुए अफरीदी ने 43 गेंदों पर 101 रन बनाए. इस धुआंधार पारी में 7 छक्के और 10 चौके शामिल थे.
ICYMI Here's the moment @SAfridiOfficial went to his first ever #T20
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shahid Afridi, Hundred In 42 Balls