विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले बदलेगा पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान? शाहीन अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तानी मीडिया में रिपोर्ट्स हैं कि बाबर आजम को टेस्ट के बाद वनडे टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है. इन्हीं खबरों पर शाहीन अफरीदी ने चुप्पी तोड़ी है.

वर्ल्ड कप से पहले बदलेगा पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान? शाहीन अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी
Shaheen Afridi on captaincy change in ODI Rumours

अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है और उससे पहले पाकिस्तान वनडे टीम के कप्तान बदलने की खबरें हैं. बाबार आजम को बीते दिनों टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी. इसक बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा हुआ कि उन्हें वनडे टीम की भी कमान सौंपी जा सकती है. फिलहाल, शाहीन टीम की अगुवाई कर रहे हैं. शाहीन को पिछले साल वनडे कप्तानी मिली थी. हालांकि, उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन औसत ही रहा है. जिसके बाद से सवाल उठ रहे हैं. सोमवार को जब एक कार्यक्रम में शाहीन मीडिया के सामने आए थे, तब उनसे इसको लेकर सवाल हुआ. जिस पर शाहीन ने कहा कि "अभी वही कप्तान है."

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान बाबर को सभी फॉर्मेट में कप्तानी देने का वादा किया है और उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपने के बाद अब पीसीबी वनडे टीम की कमान सौंपने पर विचार कर रहा है. यह पूछे जाने पर कि क्या व्हाइट बॉल के मुख्य कोच माइक हेसन और चयनकर्ता अकीब जावेद वनडे कप्तान के तौर पर उनका समर्थन करते हैं, शाहीन ने व्यंग्यपूर्ण मुस्कान के साथ कहा,"अभी तक को मैं ही कप्तान हूं."

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि बाबर ने इस शर्त पर टेस्ट कप्तानी स्वीकार की है कि उन्हें सभी फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया जाए. सूत्रों ने कहा कि दो चयनकर्ताओं ने बाबर को आश्वासन दिया कि अगर वह वेस्टइंडीज में दो और इंग्लैंड में तीन टेस्ट में अच्छे नतीजे हासिल करते हैं, तो वह सभी प्रारूपों के कप्तान बन जाएंगे. 

शाहीन को पिछले साल अक्टूबर में मोहम्मद रिजवान की जगह वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था, जिनके नेतृत्व में पाकिस्तान 24 सालों में पहली बार वेस्टइंडीज से सीरीज हारने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दौर में ही बाहर हो गया था. शाहीन, जिन्होंने पिछले पांच सालों में लाहौर कलंदर्स को तीन पीएसएल टाइटल जिताए हैं, उन्हें अगले साल अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक कप्तान माना जा रहा है. लेकिन पाकिस्तान में बार-बार हो रहे बदलावों को देखते हुए, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह वनडे वर्ल्ड कप तक कप्तान बने रहेंगे. 

बाबर को भी टेस्ट टीम के साथ लंबा समय नहीं दिया गया है, उन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टूर के लिए कप्तान बनाया गया है. पाकिस्तान के पूर्व बैट्समैन बासित अली ने हाल ही में भविष्यवाणी की थी कि बाबर अगले साल के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान होंगे. पाकिस्तान का वर्ल्ड कप के लिए तैयारी का शेड्यूल काफी बिज़ी है, जिसमें श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ होम ट्राई-सीरीज़, उसके बाद ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ एक और ट्राई-सीरीज़ (जगह ज़िम्बाब्वे होने की संभावना है) और इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज़ शामिल है.

यह भी पढ़ें: कश्मीर में ट्रेनिंग, 17 किलो कम किया वजन, श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार सरफराज खान

यह भी पढ़ें: 'बदलाव एसोसिएट मेंबर के लिए झटका' वनडे वर्ल्ड कप का बदला फॉर्मेट, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स बोर्ड ने ICC पर उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com