विज्ञापन
This Article is From May 16, 2019

World Cup 2019: पाकिस्‍तानी टीम के गेंदबाजों के कमजोर प्रदर्शन पर यह बोले लेग स्पिनर शादाब खान..

Also Read in
World Cup 2019:  पाकिस्‍तानी टीम के गेंदबाजों के कमजोर प्रदर्शन पर यह बोले लेग स्पिनर शादाब खान..
हरफनमौला के रूप में Shadab Khan पाकिस्‍तान टीम को संतुलन प्रदान करते हैं
  • कहा, जल्‍द ही लय हासिल कर लेंगे हमारे बॉलर
  • हम इंग्‍लैंड के माहौल से अच्‍छी तरह वाकिफ हैं
  • इंग्‍लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है पाकिस्‍तान टीम

World Cup 2019: इसी माह के आखिर में इंग्‍लैंड और वेल्‍स में शुरू होने वाले वर्ल्‍डकप (World Cup 2019) में लेग स्पिनर शादाब खान (Shadab Khan)के खेल पाने को लेकर असमंजस की स्थिति थी लेकिन उनके फिट घोषित होने से पाकिस्‍तान खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है. पाकिस्‍तान के इस हरफनमौला के ब्लड टेस्ट नेगेटिव आए हैं और इसके बाद प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी का रास्‍ता साफ हो गया है. पाकिस्‍तान टीम इस समय इंग्‍लैंड में पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है और शादाब जल्‍द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं. शादाब (Shadab Khan) ने माना कि उनकी टीम का बॉलिग परफॉरमेंस इस समय अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन उन्‍हें भरोसा है कि वर्ल्‍डकप में पाकिस्‍तान टीम (Pakistan cricket Team)अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी.

आखिरकार मो. आमिर की हुई पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम में वापसी, आसिफ अली भी शामिल

20 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 'हमारे बॉलर इस समय अच्‍छा नहीं कर रहे हैं. वे अपनी लय में नहीं हैं लेकिन जैसे ही उन्‍होंने अच्‍छा करना शुरू किया, हम मैच जीतने लगेंगे. ' शादाब खान पाकिस्‍तान की उस टीम का हिस्‍सा थे जिसमें वर्ष 2017 में इंग्‍लैंड में भारत को हराकर चैंपियन ट्रॉफी (Champions trophy)पर कब्‍जा जमाया था. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शादाब (Shadab Khan)ने चार मैच खेलते हुए चार विकेट हासिल किए थे. पाकिस्‍तान के इस स्पिनर ने कहा, 'मेरा पूरा ध्‍यान अब वर्ल्‍डकप पर हैं. चूंकि हम पिछले तीन वर्षों में लगातार इंग्‍लैंड जा रहे हैं, ऐसे में हमें वहां के माहौल के अनुरूप खुद को ढालने में परेशानी नहीं होगी.' उन्‍होंने कहा कि मुझे बस लय हासिल करने की जरूरत है. मैं मानसिक रूप से इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं.

विराट कोहली का खुलासा, इसलिए ऋषभ पंत की जगह टीम में चुने गए दिनेश कार्तिक

शादाब (Shadab Khan) ने कहा, मैं इंग्‍लैंड में एक बड़े टूर्नामेंट, चैंपियंस ट्रॉफी में खेल चुका हूं जिसमें हम विजेता बने थे. हालांकि इंग्‍लैंड में हमें कुछ मैच गंवाने पड़े थे लेकिन मैं जानता हूं कि बड़े टूर्नामेंट के लिए अपने आपको किस तरह से अभ्‍यस्‍त करना होता है. पाकिस्‍तान टीम इस समय इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसमें तीन मैच के बाद इंग्‍लैंड की टीम को 2-0 की बढ़त हासिल है. सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. वर्ल्‍डकप (World Cup 2019) से पहले पाकिस्‍तान टीम अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी. वर्ल्‍डकप में पाकिस्‍तानी टीम को अपना पहला मैच 31 मई को ट्रेंटब्रिज में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेलना है.

वीडियो: रोहित-शिखर की शानदार बैटिंग, भारत ने पाकिस्‍तान को हराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Cricket World Cup 2019, Shadab Khan, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com