Kolkata Eden Garden LIVE: Scotland vs Italy ICC Men's T20 World Cup Match Today: स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. स्कॉलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए जिसमें जॉर्ज मुन्से ने शानदार 54 गेंद पर 84 रन की पारी खेली, इसके अलावा ब्रैंडन मैकमुलन ने 18 गेंद पर 41 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 207 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि T20 वर्ल्ड कप में यह किसी एसोसिएट टीम की ओर से पहला 200 से ज़्यादा का टीम टोटल है.
T20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम की ओर से सबसे ज़्यादा टोटल
207/4 - SCO VS ITA, कोलकाता, 2026 (पहली पारी)*
197/3 - USA VS CAN, डलास, 2024 (दूसरी पारी)
194/5 - CAN VS USA, डलास, 2024 (पहली पारी)
193/4 - NED VS IRE, सिलहट, 2014 (दूसरी पारी)
189/4 - IRE VS NED, सिलहट, 2014 (पहली पारी)
T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम की ओर से 100 से ज़्यादा की ओपनिंग पार्टनरशिप
131* - अकीब इलियास, जतिंदर सिंह (OMA) बनाम PNG, 2021
126 - माइकल जोन्स, जॉर्ज मुन्से (SCO) बनाम ITA, 2026
बता दें कि दोनों टीमों का T20 इंटरनेशनल में लंबा इतिहास नहीं है, लेकिन हाल के मुकाबलों में अलग-अलग नतीजे आए हैं, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. स्कॉटलैंड और इटली T20I में दो बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं, जिसमें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है. दोनों मुकाबले बड़े ICC इवेंट्स में हुए थे, जिससे उनकी राइवलरी का महत्व और बढ़ गया है. स्कॉटलैंड अपना पहला मैच ताकतवर वेस्टइंडीज से हार गया था. (LIVE SCORE)
स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी
इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका
Kolkata Eden Gardens LIVE Updates, Scotland vs Italy, ICC Men's T20 World Cup 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं