विज्ञापन

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से CSK के बाहर होने के बाद सरफराज खान का इमोशनल पोस्ट

Sarfaraz Khan Emotional After CSK Eliminate from IPL 2026: सरफराज खान इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे. हालांकि, उन्हें जो मौके मिले, उसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन तो किया लेकिन अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदल नहीं पाए.

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से CSK के बाहर होने के बाद सरफराज खान का इमोशनल पोस्ट

Sarfaraz Khan Emotional After CSK Eliminate from IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सरफराज खान को इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2026 सीज़न में अपनी स्किल्स दिखाने के ज़्यादा मौके नहीं मिले. जो कम मौके उन्हें मिले, उनमें सरफराज ने 23 की एवरेज और 169.47 के स्ट्राइक-रेट से 161 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करने की राह पर थी, लेकिन लगातार तीन हार के बाद वे रेस से बाहर हो गए. चेन्नई के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद सरफराज खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट किया है.

सरफराज ने पोस्ट पर कैप्शन लिखा,"ये दो महीने सबसे अच्छे रहे. मेरा दिल पीले रंग के लिए धड़कता रहेगा. बहुत-बहुत शुक्रिया चेन्नई सुपर किंग्स. शुक्रिया सीएसके फैंस." बता दें, गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन का अपना आखिरी मुकाबला गुजरात के खिलाफ खेला. चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए थी, लेकिन टीम की बल्लेबाजी अहम मौके पर लड़खड़ा गई और टीम को अपनी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. 

मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि जीटी ने खेल के तीनों ही विभाग में सीएसके को चारों खाने चित कर दिया. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 140 रन बनाकर सिमट गई. मैच के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा,"हां, यह भी ध्यान में रखते हुए कि हम जितना हो सके उतना जल्दी टोटल चेज करना चाहते थे. जाहिर है कि जब आप 20 ओवर में 230 रनों का पीछा करते हैं, तो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी अटैक को देखते हुए यह आसान नहीं होता है. गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें श्रेय मिलना चाहिए. उन्होंने खेल के तीनों ही विभाग में हमें हराया."

ऋतुराज ने माना कि गेंदबाजी में गलतियां हुईं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. उन्होंने कहा,"जाहिर है कि उन्होंने अच्छी शुरुआत की. हमने गेंदबाजी में कुछ गलतियां कीं. हम पावरप्ले में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, खासकर उन दोनों (गिल और सुदर्शन) के खिलाफ. एक बार जब उनके सलामी बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है. बीच में ऐसे फेज आए, जिनका फायदा उठाकर हम उन्हें 200 तक रोक सकते थे. हालांकि, हम ऐसा करने में विफल रहे."

सीएसके के इस सीजन के बारे में बात करते हुए कप्तान ने कहा,"सीजन की शुरुआत मुश्किल रही, खासकर हार की हैट्रिक. इसके बाद जब हमें वह मोमेंटम मिला, तो जाहिर है कि हमें सही जगह पर खेलने वाले खिलाड़ी मिले, सही कॉम्बिनेशन मिला, सब कुछ ठीक चलने लगा. और फिर कुछ अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए. खासतौर पर जेमी ओवरटन और रामकृष्ण घोष जैसे ऑलराउंडर के न होने से हमारी प्लेइंग 12 थोड़ी अस्थिर हो गई. हमने जो पिछले 3 मैच खेले, उसमें या तो एक बल्लेबाज कम रहा या फिर गेंदबाज."

ऋतुराज ने आगे कहा,"बहुत से लोग इस बात पर यकीन नहीं करते कि हम एक युवा टीम हैं; हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, और हमारे पास बहुत मुश्किल मुकाबलों के लिए अनुभवी खिलाड़ी भी नहीं हैं. हमारी टीम में 8 से 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 20 से कम मैच खेले हैं. उन सभी के लिए इस साल सीखने का मौका था. हमें पता चला कि हमको किन चीजों पर अभी काम करने की जरूरत है. हालांकि, इसके बावजूद हमने छह शानदार जीत दर्ज कीं. मुझे अपनी टीम पर गर्व है."

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'चैलेंज बिल्कुल अलग होंगे...' वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर की तुलना पर पूर्व RCB स्टार की चेतावनी

यह भी पढ़ें: अंशुल कंबोज हाल ही में चुने गए भारत ए टीम में, अब लग गया यह सबसे बड़ा धब्बा, 19 साल में किसी बॉलर के साथ नहीं हुआ ऐसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com