विज्ञापन

आसमानी आग vs पेट की आग: देखिए जिन लोगों के कारण आपकी प्लेट तक पहुंचते हैं ताजे फल वो कैसा पानी पीने को मजबूर

Okhla Mandi Palledar News: दिल्ली की ओखला मंडी में काम करने वाले पल्लेदारों की हालत पर आज एनडीटीवी ने ग्राउंड रिपोर्ट की है. वहां जाने पर जो नजारा देखने को मिला वो वाकई हैरान करने वाला है. जिन लोगों के कारण आपकी थाली में ताजे फल पहुंचते हैं वो गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.

आसमानी आग vs पेट की आग: देखिए जिन लोगों के कारण आपकी प्लेट तक पहुंचते हैं ताजे फल वो कैसा पानी पीने को मजबूर
okhla mandi palledar
  • ओखला सब्जी मंडी में करीब पचास हजार मजदूर काम करते हैं लेकिन केवल पांच प्याऊं मौजूद हैं
  • मजदूरों को सरकारी प्याऊं से पानी पीने पर भरोसा है जबकि कुछ निजी पानी का इस्तेमाल भी करते हैं
  • मंडी के प्याऊं में पानी आरओ से साफ बताया गया है लेकिन मजदूरों का कहना है कि पानी गर्म और गंदा रहता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दोपहर के 12 बजे का वक्त...जगह ओखला मंडी और शख्श झंगसु यादव...पीठ पर फटी बोरियों का बस्ता पहने हैं.इसी को देखकर अंदाजा लगाया कि वो ओखला मंडी के पल्लेदार हैं.इसी बस्तानुमा चीज पर फंसा कर वो सब्जी और फल की बोरियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते हैं.वो ओखला सब्जी मंडी में बने प्याऊं से पानी पी रहे हैं.पसीने से तरबतर,कुर्ते की दो बटन खुली…वो बेधड़क पानी पी रहे थे बिना ये जाने कि ये साफ है या गंदा पानी है,लेकिन सरकारी प्याऊं पर उनका भरोसा बना हुआ है पर सब्जी मंडी में काम कर रहे हजारों मजदूर झंगसु यादव जैसे नहीं हैं. वो थैली वाला पानी का पाउच या निजी पानी सप्लाई वाले पानी को पीते हैं.

ओखला सब्जी मंडी के मजदूर जो पानी नहीं खरीद सकते हैं वो यहां लगे प्याऊं से पानी पीते हैं.इसी प्याऊं के नीचे गंदी नाली की बदबू इतनी है कि लोगों का खड़े रहना मुहाल है.ओखला सब्जी मंडी में पांच प्याऊं हैं. NDTV का कैमरा देखकर पानी के रख-रखाव का जिम्मा संभालने वाले ललित पहुंचे. उनके मुताबिक प्याऊं का पानी साफ है और RO भी लगा है,लेकिन वो मानते हैं कि लोग गंदगी करके चले जाते हैं, हालांकि ललित का कहना है कि मई महीने में टंकी की सफाई हुई और RO भी काम कर रहा है,लेकिन उनके दावे को खारिज करते हुए पल्लेदार राजू बताते हैं कि पानी गर्म रहता है और यहां गंदगी बहुत रहती है. कुछ तो मजदूर ही गंदगी करते हैं,लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस भीषण गर्मी में दिल्ली सरकार को साफ और ठंडा पानी देने के लिए और चौकस रहने की जरुरत है.

ओखला सब्जी में 50 हजार से ज्यादा कामगार पर हैं सिर्फ 5 प्याऊं

ओखला सब्जी मंडी में करीब 30 हजार से लेकर 50 हजार लोग रोजाना काम करते हैं. इसमें 10000 पल्लेदार हैं जो एक जगह से दूसरी जगह सब्जी और फल पहुंचाते हैं.सब्जी मंडी का काम सुबह छह बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चलता है. यही वजह है कि यहां के मजदूर लगातार पानी और आराम करने की बेहतर सुविधा की मांग करते हैं.

मौसम विभाग ने जारी किया अरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली-NCR के लिए भीषण लू (Severe Heatwave) का 'ऑरेंज अलर्ट' (Orange Alert) जारी किया है. यह चेतावनी फिलहाल 27 मई तक के लिए प्रभावी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 44 से 47 डिग्री रहने की संभावना है.दिल्ली-NCR के अलग-अलग पॉकेट्स में दिन का पारा 44°C से 46°C के बीच बना हुआ है, जिसके 47°C तक छूने के आसार हैं. थार मरुस्थल की तरफ से आ रही शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं इस गर्मी को और तीखा बना रही हैं.दिल्ली में सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी झुलसा रही हैं। दिल्ली में मई के महीने में पिछले 14 सालों की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर चढ़कर 31.9°C तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली गर्मी से वाकई उबल रही है, संजय झील में मर गई सैकड़ों मछलियां-VIDEO

यह भी पढ़ें- मई-जून में कहां देख सकते हैं बर्फ? भारत की ये जगहें गर्मी में भी ठंडी रहती हैं
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com