विज्ञापन

IND v SA, T20 World Cup 2026: भारत को हारता देख भारतीय खेमा ऐसे हो गया गमगीन, गंभीर के करीब बैठे संजू सैमसन के चेहरे पर दिखी दर्द भरी खामोशी

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम को अब न सिर्फ अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि नेट रन रेट को भी बढ़ाना होगा. इस समय नेट रन के मामले में भारतीय टीम पीछे है. भारत का नेट रन रेट इस समय -3.800 का है.

IND v SA, T20 World Cup 2026: भारत को हारता देख भारतीय खेमा ऐसे हो गया गमगीन, गंभीर के करीब बैठे संजू सैमसन के चेहरे पर दिखी दर्द भरी खामोशी
गौतम गंभीर और संजू सैमसन का रिएक्शन वायरल
  • भारत को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा
  • टीम इंडिया की हार से खिलाड़ी और कोच गौतम गंभीर दोनों गमगीन नजर आए, खासकर संजू सैमसन में मायूसी थी
  • अगले मैच में संजू सैमसन के भारतीय टीम में वापसी के कयास लग रहे हैं, खासकर जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs SA, T20 World Cup 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत को मिली इस करारी हार ने फैन्स ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों का भी दिल तोड़ दिया. मैच से पहले किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि भारत को इस तरह से बुरी हार झेलने पड़ेगी. यही कारण है कि भारत की हार के बाद टीम इंडिया का खेमा पूरी तरह से गमगीन हो गया. कोच गौतम गंभीर भी भारत की हार को महसूल कर काफी दुखी नजर आए तो वहीं, उनके करीब बैठे संजू सैमसन के चेहरे पर जो मायूसी थी तो उसे भी देखा जा सकता था. संजू के चेहरे पर भारत की हार का मायूसी तो थी ही बल्कि उनके चेहरे पर मैच न खेलने का दर्द भी झलक रहा था. 

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

संजू सैमसन की होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी!

सुपर 8 में भारत की हार के बाद अब कयास लग रहे हैं कि अगले मैच में संजू सैमसन को भारतीय इलेवन में शामिल किया जाएगा. भारतीय इलेवन में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार को लेकर अब बातें उठनी शुरू हो गई है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की एंट्री होगी. 

सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को सुपर 8 के बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. सिलेक्शन में बदलाव उनके कैंपेन की दिशा तय कर सकते हैं. इन संभावित कॉम्बिनेशन पर चर्चा हो सकती है. 

  • तिलक वर्मा की जगह सैमसन नंबर 3 पर
  • सैमसन ईशान किशन के साथ ओपनिंग करेंगे
  • मौजूदा टॉप ऑर्डर को बनाए रखेंगे लेकिन रोल में बदलाव की संभावना

भारतीय टीम को अब न सिर्फ अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि नेट रन रेट को भी बढ़ाना होगा. इस समय नेट रन के मामले में भारतीय टीम पीछे है. भारत का नेट रन रेट इस समय -3.800 का है. यानी भारतीय टीम अपने दोनों मैच में धमाकेदार जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. .भारत को जिम्बाब्वे के अलावा वेस्टइंडीज के साथ मुकाबला करना है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com