विज्ञापन

IND vs WI: कौन है विश्व क्रिकेट का दूसरा 'रोहित शर्मा', मोहम्मद आमिर ने बताया

IND vs WI, T20 World Cup 2026: पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी संजू को भारत का अगला रोहित शर्मा करार दिया है.  इसके अलावा शहजाद ने यह बात स्वीकार की.

IND vs WI: कौन है विश्व क्रिकेट का दूसरा 'रोहित शर्मा', मोहम्मद आमिर ने बताया
IND vs WI, T20 World Cup 2026:

Ahmed Shehzad  on Sanju Samson: पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने संजू सैमसन की पारी को देखकर रिएक्ट किया और माना है कि यह खिलाड़ी भारत का दूसरा रोहित शर्मा है शहजाद ने संजू को लेकर कहा, "बहुत शानदार खेल रहा है. पहले वह बार-बार टीम से ड्रॉप रहा है. परफॉर्मेंस करने के बाद भी इनको टीम से बाहर निकाल दिया जाता था. और इस दफा इसे मौका इसलिए मिला, क्योंकि दूसरा कोई स्कोर नहीं कर रहा  था. लेकिन यह कमाल का बल्लेबाज है. बहुत लेट खेलते हैं. बड़ा टाइम है इसके पास शॉट खेलने का, इसकी बल्लेबाजी में रोहित शर्मा की झलक आती है". 

वहीं, पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी संजू को भारत का अगला रोहित शर्मा करार दिया है.  इसके अलावा शहजाद ने कहा, "इसने साउथ अफ्रीका जाकर दो शतक लगाई थी. लेकिन इसके बाद भी वह टीम से बाहर था. भारत में काफी कॉम्पिटिशन है, इस मैच में वह दबाव में था लेकिन देखिए वह कितना कमाल का बल्लेबाज है. देखिए उसने दबाव को अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया और टीम को जीत दिला दी". 

दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भी संजू की तारीफ की और कहा, "संजू ने कभी सेंचुरी बनाने की कोशिश नहीं की. वह टीम की ज़रूरतों के हिसाब से बैटिंग करता रहा. वह बस मैच जीतना चाहता था.उस सेंचुरी का पीछा करने का कोई लालच नहीं था."

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने 97 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ 22 रन, जबकि जिम्बाब्वे के विरुद्ध 24 रन बना सके थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में 50 बॉल खेलते हुए 4 छक्कों और 12 चौकों के साथ 97 रन की नाबाद पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब जीतने में सफल रहे .

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com