भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, "... जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतर-मंतर को दिखाया जारहा है, वो भारत की कहानी नहीं है. भारत शांत है, भारत सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है मगर दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस तरह से अराजकता कर रहे हैं, वो कुछ दिनों से हम देख रहे हैं मगर आज मैं आपको कह सकता हूं कि आज अराजक तत्वों का जो फेल कार्यक्रम हम देख रहे हैं, वो पूरी तरह से धव्स्त हो चुका है. यह कोशिश थी कि भारत को बंधक बनाया जाए, राजधानी को बंधक बनाया जाए, कोशिश थी कि यहां आगजनी और मारपीट हो, यहां सड़कों पर लड़ाई हो मगर आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है. जिस तरह लोकतंत्र ने आज दिल्ली में प्रदर्शन किया है और जिस तरह से सारा विषय कंट्रोल में हैं, मैं यह दोहराना चाहता हूं कि अराजकतावादी विफल हो गए और उनका यह कार्यक्रम नहीं चलने वाला है."