विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

कोहली सेना की 'विराट' जीत दे गई जयसूर्या को दर्द, आहत होकर कही ये बातें

जयसूर्या ने कहा कि होम ग्राउंड पर इस तरह से सीरीज हारना बेहद बुरा है. इसे शर्मनाक हार कहेंगे.

कोहली सेना की 'विराट' जीत दे गई जयसूर्या को दर्द, आहत होकर कही ये बातें
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की करारी हार से दुखी हैं सनत जयसूर्या. तस्वीर: विराट कोहली
  • टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की हार से दुखी हैं जयसूर्या
  • कहा, घरेलू क्रिकेट में सुधार से ही राष्ट्रीय टीम सुधरेगी
  • कहा, होम ग्राउंड पर ऐसी हार शर्मनाक है
नई दिल्ली: भारत के हाथों टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को मिली करारी हार से वहां के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या बेहद दुखी हैं. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका एक भी मैच नहीं जीत पाई. आखिरी टेस्ट मैच में पारी और 171 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से श्रीलंका का सफाया कर दिया. जयसूर्या ने कहा कि होम ग्राउंड पर इस तरह से सीरीज हारना बेहद बुरा है. इसे शर्मनाक हार कहेंगे. उन्होंने कहा कि होम ग्राउंड पर श्रीलंका हमेशा से मजबूत रही है और खासकर भारत के खिलाफ हमारा प्रदर्शन अच्छा ही रहता है. इस टेस्ट सीरीज में जिस तरह की हार हुई है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है.

यह भी पढ़ें :  टीम इंडिया के साथ ही शाहिद अफरीदी ने भी दी भारत को 71वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

जयसूर्या ने कहा टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए श्रीलंका बोर्ड के साथ कोच और सपोर्टिंग स्टॉफ को काफी काम करना होगा. श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम की कमजोरी के लिए जयसूर्या ने घरेलू क्रिकेट को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में जबतक सुधार नहीं होगा तब तक राष्ट्रीय टीम में अच्छे खिलाड़ी नहीं आ पाएंगे. 

यह भी पढ़ें : आज़ादी के 70 साल: 1971 की वो टेस्ट सीरीज जिसने टीम इंडिया को एक नई पहचान दी

विराट की सेना ने रचा इतिहास: विराट कोहली की अगुवाई में श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया ने टेस्ट मैच में क्लीन स्वीप कर नया इतिहास रच दिया है. ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया ने पहली बार यह कारनामा है लेकिन इस बार का यह रिकॉर्ड अपने आप में बहुत खास है. तीनों मैच में श्रीलंका की टीम जूझती नजर आई और उसके कप्तान ने माना भी यह उनके करियर की सबसे शर्मनाक सीरीज साबित हुई है. पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 304 रन से हरा दिया था. कोलंबो में पारी और 53 रन से जीता था और पल्लिीकेली में हुए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने पारी और 171 रनों से जीत हासिल की है. 

वीडियो: भारत ने श्रीलंका को पारी और 171 रन से हराकर 3-0 से जीती टेस्‍ट सीरीज


इस क्लीन स्वीप की खास बात यह है कि टीम इंडिया ने पहली बार विदेशी धरती में जाकर क्लीन स्वीप किया है. टीम इंडिया ने यह कारनामा विराट कोहली की अगुवाई में किया है. इससे पहले 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ 3-0, 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 3-0, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0, 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 और अब 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket News, Sanath Jayasuriya, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com