विज्ञापन
This Article is From May 13, 2016

'गुरु-चेला' कहे जाते रहे संदीप पाटिल और सलिल अंकोला बनेंगे समधी

'गुरु-चेला' कहे जाते रहे संदीप पाटिल और सलिल अंकोला बनेंगे समधी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में, खासकर मुंबई में शायद ही ऐसा कोई हो, जो संदीप पाटिल और सलिल अंकोला के बारे में न जानता हो। ये दोनों खिलाड़ी गुरु-चेला माने जाते रहे हैं, लेकिन अब वे इस रिश्ते को रिश्तेदारी में बदलने जा रहे हैं।

जब सलिल अंकोला ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो संदीप पाटिल उनके आदर्श थे। संदीप पाटिल उनके कप्तान भी रहे और कोच भी, लेकिन अब यह रिश्ता समधी का होने जा रहा हैं, क्योंकि सलिल की बेटी सना और संदीप के बेटे चिराग ने 9 मई को सगाई कर ली है।

सना और चिराग का रिश्ता दोनों परिवारों की मर्ज़ी से हुआ है और दोनों ही बहुत खुश हैं। सना के पिता सलिल का कहना है, "दोनों बच्चे एक दूसरे को बचपन से जानते हैं... दोनों पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, और अब दोनों ने साथ रहने का मन बनाया तो हमारे लिए इससे ज़्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है..."

सना अंकोला एक मैगज़ीन में काम करती है, वहीं चिराग पाटिल मराठी फिल्मों के जाने-माने कलाकार हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
'गुरु-चेला' कहे जाते रहे संदीप पाटिल और सलिल अंकोला बनेंगे समधी
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com