पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की बैटिंग, कप्तानी, टेम्परामेंट और उनकी टीम भावना के लिए उन्हें कई बार सराहा गया है. मुंबई के खिलाफ पंजाब की जीत के बाद से कल से लेकर आजतक ‘सरपंच' श्रेयस अय्यर की दुनिया भर के दिग्गज उनके द्वारा लपके गए उनके एक कैच की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तो इसे उनके द्वारा देखे गए उनके बेस्ट लाइव कैचों में से एक मान रहे हैं. ये येद रखना चाहिए कि तेंदुलकर का अंतर्राष्ट्रीय करियर करीब ढाई दशकों का तो रहा ही, वो करीब 40 साल एक्टिव क्रिकेट खेलते रहे. तेंदुलकर के मुंह से इतनी बड़ी तारीफ़ पाकर श्रेयस यकीनन सातवें आसमान पर होंगे.
श्रेयस के लपके कैच को सचिन का DECODE-डिकोड हुआ वायरल
सरपंच श्रेयस ने मुंबई के खिलाफ कमाल की कप्तानी भी की. 35 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के लगाकर करीब 190 के स्ट्राइक रेट से रन चेज किया और, फील्डिंग के दौरान हार्दिक पंड्या का बाउंड्री लाइन पर ऐसा कैच बनाया कि ये हमेशा के लिए यादगार बन गया.
सचिन तेंदुलकर ने इस कैच को डिकोड करते हुए ‘X' पर स्पेशल ट्वीट किया, 'श्रेयस अय्यर का वो कैच सिर्फ एथलेटिसिज्म की वजह से खास नहीं था, बल्कि उसके पीछे की सजगता की वजह से था. उन्हें गेंद की स्पीड, उसकी ऊंचाई, बाउंड्री रोप कहां है, वो खुद उससे कितने पास हैं और कहीं पैर उस पर न पड़ जाए – इन सबका आकलन करना था, और जम्प बिल्कुल परफेक्ट लगाना था. फिर, हवा में रहते हुए ही उन्होंने गेंद पकड़ी और लैंड करने से पहले उसे साथी फील्डर को दे दिया, और इस पूरे वक्त उन्हें पता था कि वो फील्डर कहां खड़ा है. ये सब एक सेकंड के अंदर प्रोसेस कर लेना जबरदस्त सजगता, टाइमिंग, फिटनेस और संयम मांगता है. @ShreyasIyer15 ने हर चीज बिल्कुल सटीक की. मैंने लाइव देखे हुए कैचों में से ये सबसे बेहतरीन में से एक था!
What made Shreyas Iyer's catch so special was not just the athleticism, but the awareness behind it.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 17, 2026
He had to judge the speed of the ball, the height, where the boundary rope was, how close he was to stepping on it, and get his jump absolutely perfect.
Then, while still in the…
सचिन ने @ShreyasIyer15 को टैग करते हुए उस कैच का वीडियो भी ट्वीट किया है.
SHREYAS IYER, WHAT HAVE YOU DONE!! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
🎥 One of the best catches you would see in the #TATAIPL history 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#KhelBindaas | #MIvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/6EKgHR82cL
श्रेयस को मिले ये अबतक के बेस्ट कॉम्प्लिमेंट में से एक होगा और इसे वो ताज़िन्दगी संजो कर रखेंगे.
कैसा था कैच, श्रेयस अय्यर के कैच से बनेगी बात?
वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई और पंजाब के बीच मैच में मुंबई की टीम 3 विकेट पर 175 के स्कोर के साथ तूफ़ानी रफ़्तार से बढ़ रही थी. हार्दिक पांड्या, 18वें ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसन को एक छक्का जड़ चुके थे. 17.1 ओवर में एक छक्का लगाने के बाद 17.3 ओवर में मार्को यानसन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने एक और छक्का जड़ने की कोशिश की. लेकिन दूर खड़े बाउंड्री पर खुदको स्ट्रेच करते हुए श्रेयस अय्यर ने हवा में छलांग लगाकर गेंद पर कब्ज़ा कर लिया और रोप के बाहर गिरने से पहले उन्होंने उस गेंद को बाउंड्री के अंदर खड़े बार्टलेट के सुरक्षित हाथों में दे दिया.
ये शानदार कैच अब इतिहास में दर्ज हो गया. पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने STAR SPORTS पर कहा, “इस कैच से श्रेयस ने मुंबई को कम से कम 20-25 रन और बनाने से रोक दिया.” सिद्धू और दूसरे दिग्गज क्रिकेटर लगातार श्रेयस अय्यर की तारीफ़ों के पुल बांधते रहे.
श्रेयस अपनी कप्तानी पहले भी साबित कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में कोलकाता ने आईपीएल का ख़िताब जीता था. उनकी कप्तानी में पिछले साल पंजाब ने आईपीएल में फ़ाइनल तक का सफ़र किया. अब फ़ैन्स सवाल पूछ रहे हैं कि श्रेयस अय्यर क टीम इंडिया में जगह क्यों नहीं मिली है?
यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR को पहली जीत का इंतजार, आज GT के साथ मुकाबला, जानें पिच-मौसम और प्लेइंग 11 का हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं