किसान आंदोलन (farmers' protest) को लेकर भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्वीट किया है जो खूब वायरल हो रहा है. तेंदुलकर ने ट्वीट के जरिए अपनी राय रखी और लोगों ने एक जुट रहने की बात कही है. तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है, बाहरी ताकतें इसे देख सकती है लेकिन इसमें प्रतिभागी नहीं बन सकती है. भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला कर सकते हैं. आईए एक देश के तौर पर हम एक रहते हैं." गौरतलब है कि पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर किसान आंदोलन की बात की जिसके बाद विदेशों में भी इस आंदोलन को लेकर बातें होने लगी है. ऐसे में क्रिकेट के भगवान ने भी इस अहम मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी बात कही है.
IND vs ENG : गौतम गंभीर ने बताया किस 'कारण' इंग्लैंड की टीम को टेस्ट सीरीज में भारत से मिलेगी हार
India's sovereignty cannot be compromised. External forces can be spectators but not participants.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 3, 2021
Indians know India and should decide for India. Let's remain united as a nation.#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda
तेंदुलकर ने पहले क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भी रिहाना के ट्वीट के बाद अपनी राय दी थी और ट्वीट किया था, ओझा ने लिखा था, 'मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं. मुझे विश्वास है कि इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. हमें हमारे अंदरूनी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को नाक घुसेड़ने की जरूरत नहीं है'
My country is proud of our farmers and knows how important they are, I trust it will be addressed soon. We don't need an outsider poking her nose in our internal matters!
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) February 2, 2021
क्रिकेटर जयदेव उनादकट ने मंगेतर रिनी संग रचाई शादी, देखें Photo
किसान आंदोलन के लेकर राजनीति पार्टी के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रेट ने भी ट्वीट कर अपनी बात रखी है. सोशल मीडिया पर इस आंदोलन को लेकर लगातार ट्वीट हो रहे हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं