नई दिल्ली:
क्रिकेट जगत ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन पर शोक व्यक्त किया। मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि महाराष्ट्र को हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। तेंदुलकर ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से ठाकरे को अंतिम विदाई देने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में खेलने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, बाला साहब के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। उनका महाराष्ट्र के लिए अपार योगदान है। यह बहुत बड़ी क्षति है। उनकी कमी हमेशा महूसस होगी, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
तेंदुलकर ने कहा, दुर्भाग्य से मैं अहमदाबाद में हूं। मैं अंतिम विदाई के लिए जाना चाहता था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। तेंदुलकर के अलावा टीम के साथी हरभजन सिंह और मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया। आईपीएल अध्यक्ष और राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री राजीव शुक्ला ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bal Thackeray, Sachin Tendulkar, बाल ठाकरे, सचिन तेंदुलकर, बाल ठाकरे का निधन