विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2020

सचिन ने गुरू पूर्णिमा पर किया खुलासा, कैसे इन 'तीन गुरुओं' ने उनकी जिंदगी बदल दी, VIDEO

सचिन (#SachinTendulkar) ने वीडियो में कहा कि वे अपने इन तीन गुरुओं के बारे में जितनी भी बात करेंगे, यह उतना ही कम होगा. और वास्तव में यह एकदम सही है. वास्तव में ये तीन गुरु ही थे, जिनमें से एक ने उनका क्रिकेट से परिचय कराया. और एक शख्स ने सचिन को बताया कि जीवन में मूल्यों का योगदान कितना ज्यादा अहम है

सचिन ने गुरू पूर्णिमा पर किया खुलासा, कैसे इन 'तीन गुरुओं' ने उनकी जिंदगी बदल दी, VIDEO
सचिन तेंदुलकर और कोच स्व. रमेश तेंदुलकर की फाइल फोटो
  • सचिन का गुरुओं को सलाम!
  • ये तीन गुरु न होते, तो सचिन, सचिन न होते!
  • अचरेकर सर मेरी गलतियों का नोट बनाया करते थे-सचिन
नई दिल्ली:

आज गुरु पूर्णिमा का दिन और आम से लेकर खास तक अपने गुरु और उनके अपने जीवन पर असर को याद कर रहे हैं और उनके योगदान के प्रति आभार जता रहे हैं. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (#SachinTendulkar) ने भी इस मौके पर अपने उन तीन गुरुओं को अलग-अलग ढंग से याद किया है, जिन्होंने  उनके जीवन में और बड़ा असर डाला और जिन्होंने उनक सचिन तेंदुलकर (#SachinTendulkar) बनाने में योगदान दिया. सचिन ने इन तीनों गुरुओं के बारे में विस्तार से बयां करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है. 

इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर (#SachinTendulkar) ने बताया है कि कैसे-कैसे जीवन के अलग-अलग मोड़ों पर उनके इन तीन गुरुओं ने बहुत ज्यादा मदद की. जाहिर है कि इन तीन गुरुओं में कोच स्व. रमाकांच अचरेकर का नाम होगा ही. सचिन ने अचरेकर को याद करते हुए बताया कि कैसे अचरेकर सर उनकी बैटिंग की छोटी से छोटी बातों का नोट बनाया करते थे. सचिन ने बताया कि चाहे मैच हो या नेट प्रैक्टिक्स, अचरेकर सर उनकी उन तमाम गलतियों का नोट बनाते थे, जिनमें सुधार किया जा सके. 

सचिन ने वीडियो में कहा कि वे अपने इन तीन गुरुओं के बारे में जितनी भी बात करेंगे, यह उतना ही कम होगा. और वास्तव में यह एकदम सही है. वास्तव में ये तीन गुरु ही थे, जिनमें से एक ने उनका क्रिकेट से परिचय कराया. और एक शख्स ने सचिन को बताया कि जीवन में मूल्यों का योगदान कितना ज्यादा अहम है. अगर आप इन तीनों गुरुओं में सचिन की जिंदगी से एक बार को अलग करके देखेंगे, तो पाएंगे कि अगर इनमें एक भी नहीं होता, तो सचिन का क्रिकेट का भगवान बनना असंभव सरीखा था. और अब जब गुरु पूर्णिमा है, तो सचिन ने तीनों के प्रति आभार जताया है. और सचिन के तमाम प्रशंसक, बच्चे उनसे यह बात सीख सकते हैं कि आप जीवन में कितने ही बड़े क्यों न बन जाएं, लेकिन हमेशा उन योगों को याद रखें, उनके प्रति आभार प्रकट करें, जिन्होंने आपको बनाने में अपना जीवन खर्च कर दिया. 

VIDEO: कुछ दिन पहले ही विराट कोहली ने  करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com