विज्ञापन

' विराट से सचिन इन दो मामलों में आगे', अश्विन ने बताई वजह क्यों दोनों के बीच तुलना ठीक नहीं

विराट के हाल ही में विंडीज के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के बाद हर वर्ग कोहली और सचिन को लेकर तुलना कर रहा है. आम से लेकर खास तक. और अब इसमें पूर्व दिग्गजों के बयानों की सिलसिला शुरू हो गया है

' विराट से सचिन इन दो मामलों में आगे', अश्विन ने बताई वजह क्यों दोनों के बीच तुलना ठीक नहीं
रविचंद्रन ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में उनके कोहली से रिश्ते बेहतर हुए हैं
source: X

हाल ही में विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली के तूफानी शतक के बाद कोहली बनाम सचिन तेंदुलकर की चर्चा होनी शुरू हो गई है. आम से लेकर खास और पूर्व दिग्गज तक इस बारे में बात कर रहे हैं कि  कोहली  महान तेंदुलकर के सौ शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं. बहराहल, पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कोहली और सचिन की हो रही तमाम तुलनाओं को खारिज कर दिया. 2023 विश्व कप के दौरान सबसे अधिक वनडे शतकों के सचिन के रिकॉर्ड को पार करने के बाद कोहली अब एक और मील के पत्थर के करीब पहुंच गए हैं.   अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अश्विन ने कहा कि दो अलग-अलग पीढ़ियों से ताल्लुक रखने वाले इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की तुलना नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि सचिन ने एक बिल्कुल अलग दौर में खेला था, जब स्थितियां आज की तुलना में बल्लेबाजी के लिए काफी कम अनुकूल थीं.

यह भी पढ़ें: EXPLAINER: विंडीज यहां चूक गया! जानें कौन 10 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर रहीं, क्या है मेगा इवेंट का फॉर्मेट

इन दो मामलों में सचिन आगे

अश्विन ने कहा, 'हर बार मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा कि और कहूंगा कि सचिन तेंदुलकर दो मामलों में आगे हैं. सबसे पहले मैं उनका एक बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. और उन्होंने जिस तरह से खेला, उनके करियर की परिस्थितियां और भारतीय क्रिकेट की उम्मीद. इसमें विराट कोहली की कोई गलती नहीं है. अगर किसी भी दौर में विराट कोहली भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते तो वह एक चैंपियन खिलाड़ी होते. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है.'

'दो पीढ़ियों की तुलना करना गलत'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन नियमों को देखिए. कल भी पहली पारी में जब वेस्टइंडीज बल्लेबाजी कर रहा था, तो 34 ओवर के बाद एक ही गेंद का इस्तेमाल करना था. दिन के उजाले में गेंद पूरी तरह से पुरानी हो गई थी. सचिन तेंदुलकर ने दिन के समय बहुत सारा 50 ओवर का क्रिकेट खेला है. और मेरी नजर में दो पीढ़ियों के लोगों की तुलना करना बिल्कुल गलत है.' अश्विन ने कोहली के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की और खुलासा किया कि पिछले चार से पांच वर्षों में उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि अगर कोहली अंततः तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देते हैं, तो वह दोनों दिग्गजों को एक ही स्तर पर मानेंगे.

'कोहली से रिश्ता बेहतर हुआ है मेरा'

उन्होंने कहा, 'पिछले छह-सात साल में विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता बेहतर हुआ है. समय गुजरने के साथ यह बेहतर ही होता गया. जहां तक कोहली के सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने की बात है, तो तार्किक रूप से ऐसा हो सकता है. लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो मैं अपनी टोपी उतार दूंगा.यह एक बड़ी उपलब्धि होगी. अगर वह ऐसा करते हैं, तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बारे में यही सवाल पूछिए और मैं बिना किसी शक के कहूंगा कि दोनों एक ही स्तर पर हैं.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, India, West Indies, Cricket, Board Of Control For Cricket In India, Ravichandran Ashwin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com