विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

SA vs AUS 2nd T20: फाफ डुप्‍लेस‍िस और डेव‍िड म‍िलर ने 'म‍िलकर' असंभव से कैच को बनाया संभव, देखें VIDEO

SA vs AUS 2nd T20: पोर्ट एल‍िजाबेथ में खेले गए टी20 मैच में दक्ष‍िण अफ्रीका के ल‍िए कप्‍तान क्‍व‍िंटन ड‍िकॉक और ऑस्‍ट्रेल‍िया के ल‍िए डेव‍िड वॉर्नर में बेहतरीन अर्धशतक जड़े लेक‍िन इन दोनों बल्‍लेबाजों की बेहतरीन पार‍ियों के बावजूद फाफ डु प्‍लेस‍िस और डेव‍िड म‍िलर की ओर से 'म‍िलकर' ल‍िया गया कैच सोशल मीड‍िया की सुर्ख‍ियों में रहा.

SA vs AUS 2nd T20:  फाफ डुप्‍लेस‍िस और डेव‍िड म‍िलर ने 'म‍िलकर' असंभव से कैच को बनाया संभव, देखें VIDEO
डेव‍िड म‍िलर द्वारा लपका गया म‍िचेल मॉर्श का कैच सोशल मीड‍िया पर लोगों की प्रशंसा बटोर रहा है
  • म‍िलर ने ऑस्‍ट्रेल‍िया के म‍िचेल मॉर्श का कैच लपका
  • बाउंड्री पर यह कैच डु प्‍लेस‍िस ने पकड़ा था
  • खुद को बाउंड्री के बाहर जाते देख उन्‍होंने इसे म‍िलर की ओर उछाला था
पोर्ट एल‍िजाबेथ:

South Africa vs Australia, 2nd T20: मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हास‍िल कर ली है. पोर्ट एल‍िजाबेथ में खेले गए इस मैच में दक्ष‍िण अफ्रीका के ल‍िए कप्‍तान क्‍व‍िंटन ड‍िकॉक और ऑस्‍ट्रेल‍िया के ल‍िए डेव‍िड वॉर्नर में बेहतरीन अर्धशतक जड़े लेक‍िन इन दोनों बल्‍लेबाजों की बेहतरीन पार‍ियों के बावजूद मेजबान टीम के फाफ डु प्‍लेस‍िस (Faf du Plessis)और डेव‍िड म‍िलर (David Miller)की ओर से 'म‍िलकर' ल‍िया गया कैच सोशल मीड‍िया की सुर्ख‍ियों में रहा. इस कैच का वी‍ड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है (du Plessis, Miller combine to take incredible catch) . इस मैच में ड‍िकॉक ने 70 और वॉर्नर ने नाबाद 67 रन की पारी खेली थी.

टीम इंड‍िया की हार के बाद व‍िराट बोले, 'अगर लोग त‍िल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो हम..'

यहां हम ज‍िस कैच की बात कर रहे हैं, वह ऑस्‍ट्रेल‍िया के म‍िचेल मॉर्श (Mitchell Marsh) का था. डु प्‍लेस‍िस और म‍िलर ने 'म‍िलकर' इसे संभव बनाया. बेशक र‍िकॉर्डबुक ने यह कैच म‍िलर के नाम पर दर्ज हुआ लेक‍िन इसमें डु प्‍लेस‍िस के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता. पारी के 18वें ओवर में म‍िचेल मॉर्श ने दक्ष‍िण अफ्रीका के लुंगी एंग‍िडी की गेंद पर जोरदार आसमानी प्रहार लगाया. ऐसा लग रहा था क‍ि यह शॉट सीधे छक्‍के के ल‍िए बाउंड्री लाइन के बाहर न‍िकल जाएगा ले‍क‍िन यह क्‍या..... बाउंड्री पर खड़े डु प्‍लेस‍िस ने जबर्दस्‍त काम करते हुए गेंद को पकड़ा. जैसे ही उन्‍हें लगा क‍ि वे बाउंड्री के बाहर न‍िकल जाएंगे, डुप्‍लेस‍िस ने गजब का 'प्रजेंस ऑफ माइंड' द‍िखाते हुए लांग ऑफ से दौड़कर आए डेव‍िड म‍िलर की ओर उछाल द‍िया. म‍िलर ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए इसे कैच में तब्‍दील क‍िया. इस कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया. म‍िलर का यह कैच आपको भी हैरानी में डाल देगा...

मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया और एरॉन फ‍िंच की ऑस्‍ट्रेल‍िया टीम को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन पर रोक दिया. दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन ड‍िकॉक ने 47 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली थी. उनके अलावा रासी वान डेर डुसेन ने 37, पूर्व कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 15, रीजा हेंड्रिक्स ने 14 और डेविड मिलर ने नाबाद 11 रन का योगदान द‍िया. जवाब में खेलते हुए वॉर्नर के नाबाद 67 रनों के बावजूद ऑस्‍ट्रेल‍िया यह मैच 12 रन से हार गया.सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच बुधवार को केपटाउन में खेला जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, South Africa, David Andrew Miller, Francois Du Plessis, South Africa Vs Australia 02/23/2020 Saau02232020190849
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com