विज्ञापन

टीम इंडिया का मास्टर प्लान तैयार, जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड पर ध्यान, मिडिल ऑर्डर के लिए इन तीन नए चेहरों पर टिकी नजरें - रिपोर्ट

BCCI Plan For Team India Test Squad: भारतीय टीम के इस व्यस्त सीजन की शुरुआत 6 जून से चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी.

टीम इंडिया का मास्टर प्लान तैयार, जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड पर ध्यान, मिडिल ऑर्डर के लिए इन तीन नए चेहरों पर टिकी नजरें - रिपोर्ट
BCCI Plan For Team India Test Squad:

BCCI Plan Ruturaj Gaikwad Devdutt Padikkal Dhruv Jurel in Test Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और नेशनल सेलेक्टर्स ने टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर भविष्य की बड़ी चुनौतियों, विशेषकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपना रोडमैप तैयार कर लिया है. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय बोर्ड की सबसे बड़ी प्राथमिकता जसप्रीत बुमराह जैसे सुपरस्टार गेंदबाज के वर्कलोड को मैनेज करना है. बुमराह के अनोखे बॉलिंग एक्शन और उनके शरीर पर पड़ने वाले दबाव को देखते हुए, सेलेक्टर्स उन्हें आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के लिए पूरी तरह तरोताजा रखना चाहते हैं. इसी रणनीति के तहत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले बुमराह को कुछ महत्वपूर्ण वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है, ताकि वह WTC साइकिल के सभी नौ टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रह सकें.

रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजमेंट अब टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर में नए और युवा विकल्पों की ओर देख रहा है. ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को भविष्य के टेस्ट मिडिल ऑर्डर के संभावित खिलाड़ियों के तौर पर देखा जा रहा है. बोर्ड का मानना है कि इन युवाओं में लंबी पारी खेलने और दबाव झेलने की क्षमता है. 

वर्तमान WTC टेबल में भारत अभी छठे स्थान पर है, इसलिए श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चार टेस्ट मैच भारत की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बेहद अहम होंगे. बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि बुमराह को श्रीलंका और न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए फिट रखना और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए उन्हें 'फ्रेश' रखना ही असली चुनौती है.

भारत के इस व्यस्त सीजन की शुरुआत 6 जून से चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी. हालांकि, यह मैच WTC का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसे आगे की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बीसीसीआई का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बुमराह और अन्य मुख्य खिलाड़ी बड़े मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार रहें, भले ही इसके लिए उन्हें कुछ सीमित ओवरों की क्रिकेट से दूर क्यों न रखना पड़े. टीम इंडिया का यह नया 'ब्लूप्रिंट' साफ तौर पर संकेत दे रहा है कि अब मैनेजमेंट का पूरा फोकस टेस्ट क्रिकेट में भारत के दबदबे को वापस पाने पर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com