विज्ञापन

लाखों की सैलरी वाली नौकरी चाहिए तो AI से जुड़े ये कोर्स करिए

Courses related to AI: आज के डिजिटिल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का जबरदस्‍त क्रेज है. एआई ना केवल नौकरियों में इंसानों की जगह ले रहा है बल्कि अब तो दुनिया भर के एक्‍सपर्ट ये कह रहे हैं कि आने वाला समय AI  का ही है.

लाखों की सैलरी वाली नौकरी चाहिए तो AI से जुड़े ये कोर्स करिए

Courses related to AI: आज के डिजिटिल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का जबरदस्‍त क्रेज है. एआई ना केवल नौकरियों में इंसानों की जगह ले रहा है बल्कि अब तो दुनिया भर के एक्‍सपर्ट ये कह रहे हैं कि आने वाला समय AI  का ही है. बड़ी-बड़ी कंपनियां AI एक्सपर्ट्स को लाखों के पैकेज पर हायर कर रही हैं. अगर आप भी हाई सैलरी वाली जॉ चाहते हैं, तो AI से जुड़े कोर्स कर सकते हैं. 

AI से जुड़े ये कोर्स कर सकते हैं 

मशीन लर्निंग कोर्स- मशीन लर्निंग का कोर्स करें. ये AI का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. इसमें कंप्यूटर को डेटा से सीखने और भविष्यवाणी करने के लिए ट्रेन किया जाता है. ये काम करने वाले लोग Machine Learning Engineer कहलाते हैं. 

12वीं के बाद जहां ले रहे हैं एडमिशन, ऐसे चेक करें कहीं यूनिवर्सिटी फर्जी तो नहीं

डेटा साइंस कोर्स- डेटा साइंस में Python, Statistics, Data Analysis जैसे स्किल्स शामिल होते हैं. इसका कोर्स कर सकते हैं. ये काम करने वाले लोग Data Scientist कहलाते हैं. 

डीप लर्निंग कोर्स- इसे AI का एडवांस लेवल कहा जा सकता है. इसमें Neural Networks और AI मॉडल्स बनाए जाते हैं. इस स्किल के साथ सैलरी 10 लाख रुपए से ऊपर ही शुरू होती है. 

नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) कोर्स- NLP तकनीक वह होती है, जिससे कंप्यूटर इंसानी भाषा को समझता है. जैसे—ChatGPT, Google Assistant आदि काम करते हैं. 

Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

AI और Python प्रोग्रामिंग कोर्स- AI सीखने के लिए Python सबसे जरूरी भाषा मानी जाती है. अगर आप Python के साथ AI सीख जाते हैं, तो आपके लिए कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Courses Related To AI, AI Courses, AI Courses 2026, AI Courses For Free, Ai Courses In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com