T20 World Cup 2026: खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को इडेन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (RSA vs NZ) के मुकाबले के साथ ही मेगा इवेंट के आखिरी तीन मेगा मुकाबलों का आगाज हो गया. दूसरा बड़ा मुकाबला भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच गुरुवार को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जाहिर है कि ये आखिरी मैच नियमों के लिहाज से पिछले तमाम मैचों से अलग होंगे. मतलब कुछ नियम अलग होंगे, लेकिन ये रुल्स बहुत ही अहम होने जा रहे हैं. वैसे टूर्नामेंट की शुरुआत से ही जारी रहने वाला सुपर (Super Over) का नियम जारी रहेगा, लेकिन अगर सुपर ओवर सेमीफाइनल या फाइनल दोनों ही मौकों पर बारिश के कारण धुल जाता है, तो इसके रिजल्ट भी अलग होंगे. आप उदाहरणों से समझें
मानो सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड में नहीं हुआ सुपर ओवर
यह सेमीफाइनल की काल्पनिक स्थिति या उदाहरण भर है. मानो कि अगर दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड का मुकाबला टाई हो जाता है. इसके बाद सुपर ओवर होता है. और अगर सुपर ओवर में बारिश आ जाती है और यह नहीं ही हो पाता है, तो इस सूरत में यह देखा जाता है कि सुपर-8 राउंड में किस टीम की स्थिति कैसी रहती है. सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका तीन मैच जीतकर 6 अंक के साथ टॉप पर रही थी. वहीं, न्यूजीलैंड 3 प्वाइंट और बेहतर NRR के कारण अंतिम चार में पहुंची. अब जबकि सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका ग्रुप में शीर्ष पर थी और न्यूजीलैंड नंबर-2 पर, तो इस सूरत में सेमीफाइनल में सुपर ओवर बारिश या किसी और वजह से न होने पर दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पहुंचा देगा
अगर फाइनल में धुलता है सुपर ओवर
वहीं, अगर आप उस तस्वीर की कल्पना करें कि अगर फाइनल में मैच टाई हो जाता है. और बारिश या किसी और वजह से सुपर ओवर रद्द हो जाता है, तो फिर ऐसे में दोनों ही टीमों का दिल टूटेगा. कुछ ऐसा ही फैंस के नजरिए के साथ भी होगा. इस नियम को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर फाइनल मैच टाई होता है, फिर सुपर ओवर भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है, और रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं होता, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. इस स्थिति को लेकर साल 2002 का एक बहुत बड़ा उदाहरण है. तब ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-श्रीलंका का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था.
IND vs ENG Semi Final: अभिषेक शर्मा सेमी फाइनल में खेलेंगे या नहीं? मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं