विज्ञापन

RR vs MI, IPL Match Today: वैभव vs बुमराह, गुवाहटी में काली मिट्टी की पिच क्या असर दिखाएगी, बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाजों का होगा जलवा ?

IPL match today, RR vs MI: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होना है. आजके मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर रहेगी.

RR vs MI, IPL Match Today: वैभव vs बुमराह, गुवाहटी में काली मिट्टी की पिच क्या असर दिखाएगी, बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाजों का होगा जलवा ?
Barsapara Cricket Stadium Pitch Report: RR vs MI, IPL 2026 Match 13

RR vs MI, Guwahati Pitch report: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है. राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच जीते हैं. 

काली मिट्टी की पिच क्या असर दिखाएगी

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजी के मुफीद माना जाता है. इस ग्राउंड पर बड़े टोटल बनते हैं और जमकर चौके-छक्के भी लगते हैं. बरसापारा में पहली पारी का औसतन स्कोर 160 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 153 रन है.

गुवाहाटी की मौसम रिपोर्ट

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, आरआर और एमआई के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश होने की आशंका काफी कम है, हालांकि मैदान के आसपास बादल छाए रहने की उम्मीद है.  अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम कैसी है 

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया था. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल ने महज 42 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी ने भी 18 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया था, गेंदबाजी में तुषार देशपांडे ने सिर्फ 24 रन देकर एक विकेट चटकाया था.तुषार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 11 रनों का बचाव करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई थी. जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने भी नई गेंद से टीम के लिए बढ़िया काम किया है. वहीं, स्पिन में रवि बिश्नोई का जादू पिछले मुकाबले में खूब चला था उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट निकाले थे.

 मुंबई इंडियंस  की टीम कैसी है 

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.  एमआई के बल्लेबाज 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा सके थे. रोहित शर्मा (35) और सूर्यकुमार यादव (51 रन) को छोड़कर बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. गेंदबाजी में दीपक चाहर, बुमराह और मिचेल सैंटनर काफी किफायती रहे थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे और कॉर्बिन बॉश काफी महंगे साबित हुए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

बुमराह बनाम सूर्यवंशी

आजके मैच में सबसी नजर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और 32 साल के जसप्रीत बुमराह पर होगी. दोनों के बीच आज एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है, यह पहली बार है जब बुमराह का सामना सूर्यवंशी से होने वाला है, 

मुंबई इंडियंस संभावित 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, एएम ग़ज़नफ़र, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें-  शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे? देखें Video

ये भी देखें- 'IPL की वजह से मेरा करियर खत्म हो गया', पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन के खुलासे ने मचाई खलबली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com