विज्ञापन

RR vs LSG: उम्र 15 की, कॉन्फिडेंस 25 से ऊपर का! परेशान थे संगकारा, वैभव ने पास जाकर दिया भरोसा, सूर्यवंशी का खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi's revelation: वैभव सूर्यवंशी का यह खुलासा बताने के लिए काफी है कि इस 15 साल के 'बालक' का कॉन्फिडेंस किस स्तर का है

RR vs LSG: उम्र 15 की, कॉन्फिडेंस 25 से ऊपर का!  परेशान थे संगकारा, वैभव ने पास जाकर दिया भरोसा, सूर्यवंशी का खुलासा
Vaibhav Sooryavanshi's revelation: राजस्थान के हेड कोच कुमार संगाकारा और वैभव सूर्यवंशी
source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 19वां संस्करण अगर किसी बात के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाएगा, तो वह निश्चित तौर पर वह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैं. "छोटू उस्ताद" ने अपने बड़े-बड़े कारनामों से क्रिकेट जगत को अभिभूत कर दिया है. खासतौर पर हाल ही में लखनऊ (RR vs LSG) के खिलाफ 38 गेंदों पर बनाए गए सुनामी 93 रन की पारी ने उनकी लोकप्रियता पंडितों की नजरों में और ज्यादा बढ़ा दी है. इस पारी को कई पहलुओं से याद किया जाएगा और इनमें से एक पहलू 221 रनों के लक्ष्य का पीछे करने के हेड कोच कुमार संगकारा की चिंता से भी जुड़ा था.  और मैच में जीत के बाद वैभव ने इस बात का खुलासा टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत में किया. 

बहुत ही ज्यादा चिंतित थे कुमार संगकारा

राजस्थान के लिए लखनऊ के खिलाफ मुकाबला टूर्नामेंट में उम्मीदें जिंदा रखने के लिए करो या मरो जैसा हो चला था. और जब लखनऊ ने बोर्ड पर 220 का स्कोर टांग दिया, तो संगकारा को चिंता ने जकड़ लिया. इसका असर उनके चेहरे पर भी साफ दिखाई पड़ा. और इसी को देखकर 15 साल के वैभव साथी जोड़ीदार जायसवाल के साथ मैदान पर उतरने से पहले खुद संगकारा के पास गए. 

वैभव ने दिया हेड कोच को भरोसा

वैभव ने टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत में कहा, 'हम पिछले 2-3 मैच से हार रहे थे. मैंने उन्हें (संगकारा) को देखा, जो काफी दबाव में दिख रहे थे. और जब मैं 221 का पीछा करने के लिए पैड कर रहा था, तो उनके चेहरे पर खासा तनाव और दबाव था. पर मुझे भरोसा था कि मैं अपने खेल का पूरा समर्थन करूंगा और अच्छा प्रदर्शन करूंगा.' वैभव ने आगे कहा, 'मैंने उनको बोला कि हो जाएगा. पिच के हिसाब से ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं है. टेंशन नहीं लेने का'

...और भरोसे को सही साबित किया

इसके बाद जब वैभव जायसवाल के साथ पारी शुरू करने उतरे, तो शुरुआती दस गेंदों पर उनके 8 रन थे, लेकिन अगली 28 गेंदों पर सूर्यवंशी ने सुनामी बैटिंग से 88 रन जमा कर दिए. 10 छक्के और 7 चौकों से और 244.7 के स्ट्राइक-रेट से. कुल मिलाकर कहानी का सार यह है कि इतने दबाव के मैच में अगर 15  साल के वैभव सूर्यवंशी हेड कोच को यह भरोसा दे रहे है कि चिंता न करें, तो यह बताने के लिए काफी है कि यह सुपर किड ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ है. और आने वाले दिनों  में और न जाने क्या-क्या करेगा. 

यह भी पढ़ें:   वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी फिफ्टी के बाद क्यों बनाया 'A', क्या है उसका मतलब? सुने उन्हीं की जुबानी, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com