विज्ञापन

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20 इतिहास के सभी दिग्गजों को किया सन्न, कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi's world record: वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को 16 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्कों से 36 रन बनाए, लेकिन इतने में ही 'छोटे उस्ताद' इतिहास रच गए.

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20 इतिहास के सभी दिग्गजों को किया सन्न, कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज
Vaibhav Sooryavanshi's world record: वैभव सूर्यवंशी
source: social media

Vaibhav Sooryavanshi creates history: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ (RR vs GT) के खिलाफ शनिवार को जायसवाल के साथ पारी शुरू करने  उतरे सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshhi) ने ठीक वही किया, जिसकी करोड़ों फैंस उनसे उम्मीद कर रहे थे. मोहम्मद सिराज के फेंके पहले ही ओवर की की पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद ज्यों ही सूर्यवंशी  स्ट्राइक पर आए, उन्होंने ठीक अगली गेंद  पर 'डीएसी साहब' पर जड़े छक्के से सन्न कर दिया.  और वैभव ने छक्के से ही सन्न नहीं किया, बल्कि इस छक्के से सूर्यवंशी ने जो कारनामा किया, उससे टी20 इतिहास के सभी बल्लेबाजों को सन्न कर दिया. जी हां, एक बार को उम्र को अलग रख देते हैं. और इस छक्के के सात ही वैभव टी20 इतिहास में सबसे कम गेंदों पर सौ छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. 


पुरुष T20 में 100 छक्के लगाने के लिए सबसे कम गेंदें

छोटे उस्ताद वैभव कितने खतरनाक बल्लेबाजा हैं, यह आप इससे समझ सके हैं कि इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया के भारतीय मूल के करणबीर सिंह और वैभव के बीच 303 गेंदों का अंतर है. वैभव ने सौ छक्के पूरे करने के लिए 514 गेंद लीं. इस मामले में शीर्ष पांच बल्लेबाजों के बारे में जान लें

514 - वैभव सूर्यवंशी

817 - करणबीर सिंह

847 - रोमारियो शेफ़र्ड

848 - कीरोन पोलार्ड

854 - सीकुगे प्रसन्ना

सीजन में पावर-प्ले (0-6) में सबसे ज्यादा छक्के में भी बॉस बने वैभव !

वहीं, बात जब एक सीजन में पावर-प्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की आती है, तो वैभव सभी को पछाड़कर इस मामले में भी नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. अब उनकी रेस हमवतन अभिषेक शर्मा से हो चली है चलिए लिस्ट पर गौर फरमा लीजिए कि आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे छक्के लगाने के मामले में शीर्ष 6 बल्लेबाज कौन हैं.

पावर-प्ले सबसे ज्यादा छक्के               बल्लेबाज

30*                                                वैभव सूर्यवंशी (2026)

29                                                अभिषेक शर्मा  (2024)

27*                                                 अभिषेक शर्मा (2026)

22                                                  सनथ जयसूर्या (2008)

22                                                 ट्रेविस हेड   (2024)

22                                                यशस्वी जायसवाल (2025)

यह भी पढ़ें:   Video: बीच मैच में फैन ने गाया भोजपुरी गाना, Vaibhav Sooryavanshi का आया ऐसा रिएक्शन, बन गया माहौल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, Gujarat Titans, Indian Premier League 2026, Rajasthan Royals Vs Gujarat Titans 05/09/2026 Rrahm05092026270323, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com