विज्ञापन
6 years ago

RR vs DC IPL 2020:आईपीएल-2020 (IPL 2020) में श्रेयस अय्यर की दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रही है. दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम ने आज टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR vs DC)  को 46 रन से आसानी से पराजित किया. दिल्‍ली कैपिटल्‍स की यह लगातार तीसरी जीत है और अब उसके छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं. इसके साथ ही टीम अंकताल‍िका में पहलेे स्‍थान पर पहुंच गई है. आज के मैच में राजस्‍थान के सामने जीत के लिए 185 रन का टारगेट था लेकिन जोस बटलर (13), कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ (24) और संजू सैमसन (5) के सस्‍ते में आउट होने के साथ ही टीम के संघर्ष ने दम तोड़ दिया. ओपनर यशस्‍वी जायसवाल ने 36 गेंदों पर एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 34 रन बनाए लेकिन उनके आउट होने के बाद जांबाज राहुल तेवतिया ही संघर्ष करते नजर आए. तेवतिया ने 29 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 38 रन बनाए और नौवें विकेट के रूप में आउट हुुए. RR की टीम 19.4 ओवर में 138 रन बनाकर ढेर हो गई और 46 रन से मैच गंवा बैठी. दिल्‍ली के लिए रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि आर. अश्‍विन और मार्कस स्‍टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए. चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लेने वाले अश्विन को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उन्‍होंने जोस बटलर और महिपाल लोमरोर के विकेट झटके

इससे पहले, शारजाह मैदान पर टॉस जीतकर राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान स्मिथ ने पहले गेंदबाजी चुनी. हालांकि शुरुआत में यह फैसला सही साबित होता नजर आ रहा था और एक समय DC के चार विकेट 79 रन पर गिर चुके थे लेकिन स्‍टोइनिस (39 रन, 30 गेंद, चार छक्‍के)और हेटमायर (45 रन, 24 गेंद, एक चौका और पांच छक्‍के) ने तूफानी बैटिंग करते हुए टीम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. (scorecard)

IPL 2020 Match Between Rajasthan Royals And Delhi Capitals, Straight From The Sharjah Cricket Stadium, Sharjah

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IPL Live Score, RR Vs DC, RR Vs DC Live Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com