विज्ञापन

स्मृति मंधाना एंड कंपनी दूसरी बार बनी चैंपियन, RCB फ्रेंचाइजी ने बना डाला ये खास रिकॉर्ड

कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग चार के बड़े स्कोर वाले रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया.

स्मृति मंधाना एंड कंपनी दूसरी बार बनी चैंपियन, RCB फ्रेंचाइजी ने बना डाला ये खास रिकॉर्ड
RCB First Franchise to Win IPL and WPL at Same Time
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली को छह विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता.
  • स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने अर्धशतक बनाकर 165 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की दिशा में मजबूत बनाया.
  • बेंगलुरु ऐसी पहली टीम बनी जिसने एक साथ आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों खिताब अपने नाम किए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

RCB First Franchise to Win IPL and WPL at Same Time: कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग के बड़े स्कोर वाले रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियनस दोनों के नाम पर दो-दो डब्ल्यूपीएल खिताब हो गए हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी पहली टीम बन गई है जिसके पास एक ही समय में आईपीएल और डब्यूपीएल का खिताब है. उनसे पहले कोई फ्रेंचाइजी ऐसा नहीं कर पाई है. 

दिल्ली के 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति और जॉर्जिया के बीच दूसरे विकेट की 165 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाकर जीत दर्ज की. यह डब्लयूपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. जबकि यह डब्ल्यूपीएल और आईपीएल फाइनल का सबसे बड़ा सफल रन चेज है.  इससे पहले कोलकाता ने 2014 में पंजाब के खिलाफ 200 रन बनाकर खिताब जीता था. 

बेंगलुरु के लिए स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्कों के दम पर 87 रन रनों की पारी खेली. जबकि जॉर्जिया ने 54 गेंदों में 14 चौके के दम पर 79 रन बनाए. बेंगलुरु ने रन चेज के दौरान हर ओवर में बाउंड्री ठोकी. चिनेल हेनरी (34 रन पर दो विकेट) और नंदिनी (41 रन पर एक विकेट) ने अंतिम ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाईं. 

दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (57), लॉरा वोल्वार्ट (44), सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (37) और सलामी बल्लेबाज हेनरी (नाबाद 35) की पारियों से चार विकेट पर 203 रन बनाए थे.  जेमिमा ने 37 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके मारे और वोल्वार्ट के साथ तीसरे विकेट के निए 76 रन जोड़े जिन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे. हेनरी ने 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के जड़े और वौल्वार्ट के साथ चौथे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंद में 55 रन की तूफानी साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे ओवर में ही ग्रेस हैरिस (09) का विकेट गंवा दिया जिन्हें हेनरी ने बोल्ड किया. कप्तान स्मृति और जॉर्जिया ने इसके बाद पारी को संभाला. स्मृति ने हेनरी पर चौके से खाता खोला जबकि जॉर्जिया ने मारिजेन कैप और हेरनी पर दो-दो चौके मारे. स्मृति ने नंदिनी की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 59 रन तक पहुंचाया.

स्मृति ने नंदिनी पर छक्के के साथ 10 ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया और फिर श्री चरणी की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया. जॉर्जिया ने श्री चरणी की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि स्मृति ने स्नेह राणा पर चौके के साथ सिर्फ 22 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 150 रन 14 ओवर में पूरे हुए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 42 रन की दरकार थी.

मीनू मनि ने जॉर्जिया को शेफाली के हाथों कैच कराके स्मृति के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा. रिचा घोष (06) ने नंदिनी पर चौका मारा लेकिन दो गेंद पर मीनू को कैच दे बैठीं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अंतिम दो ओवर में 18 रन की जरूरत थी. डि क्लर्क ने हेनरी पर चौका मारा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने स्मृति को बोल्ड कर दिया. इस ओवर में आठ रन बने. अंतिम ओवर में बल्लेबाजों को जीत के लिए 10 रन बनाने थे और राधा यादव (नाबाद 12) ने श्री चरणी पर लगातार दो चौकों के साथ टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: इन 7 देशों के खिलाफ कभी नहीं हारी टीम इंडिया, जानें टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, U19 World Cup Final: वैभव मचाएंगे कोहराम! जानें इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com