विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2021

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, फील्डर वहां पर भागकर आये शाहबाज़| बॉल को बाउंड्री से पहले कट किया, दो रन बचाए| बेहतरीन बल्लेबाज़ी, शानदार शुरुआत कोलकाता द्वारा|

4.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ खेला, मिड ऑन फील्डर ने उसे फील्ड किया| एक ही रन मिला|

4.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन गेंदबाजी सिराज द्वारा!! पूरी तरह से बल्लेबाज़ के ब्लॉक होल में गेंदबाजी कर रहे ताकि रन नहीं दे सकें|

4.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|

4.2 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट फील्डर द्वारा!! फुल लेंथ डाईव लगाकर रोका, चौका बचाया, एक ही रन मिला|

4.1 ओवर (2 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, लेग साइड पर उसे फ्लिक किया, गैप से दो रन हासिल किया|

विराट कोहली यहाँ पर बॉलिंग में परिवर्तन कर सकते हैं? जी नहीं, सिराज ने जारी रखा हुआ है...

3.6 ओवर (1 रन) ओवरपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को ऑफ साइड की ओर गिल ने खेलकर सिंगल निकाला| 4 ओवर के बाद 34 बिना किसी नुकसान के कोलकाता, जीत से 105 रन दूर|

3.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर पटकी हुई बॉल को आगे निकलकर ऑफ साइड की ओर खेला, एक रन आया|

3.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

3.3 ओवर (4 रन) हैट्रिक चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| चहल कदमी करते हुए खेलना चाहा| अंदरूनी किनारा लेकर कीपर को बीट किया और और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| चौका मिला|

3.2 ओवर (4 रन) चौका!!! गिल के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

3.1 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद को आगे निकलकर बल्लेबाज़ ने ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

2.6 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद से एक बार फिर से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| इनके सामने गति देने का ही नहीं है अब अगले गेंदबाज़ को ये सीखना होगा| लेग साइड पर खेला, रन का मौका नहीं बन पाया| महज़ 3 रन इस ओवर से आये|

2.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| इस बार आउट साइड ऑफ़ लो फुल टॉस को बैकवार्ड पॉइंट की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

2.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

2.3 ओवर (1 रन) ओवर थ्रो का रन! कोई ज़रुरत नहीं थी यहाँ पर पॉइंट से पदिकल द्वारा!! एक तो आपके पास ज्यादा रन नहीं हैं और अगर ऊपर से ऐसा ओवर थ्रो करेंगे तो क्या होगा नतीजा, पता है ना!!

2.2 ओवर (1 रन) एक रन! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

2.1 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल, फुल टॉस बनाया लेकिन सीधा मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ खेल बैठे| कोई रन नहीं हुआ|

1.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! वेंकटेश अय्यर के बल्ले से आता हुआ इस मुकाबले का पहला सिक्स| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

1.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, रन का मौका नहीं मिल सका|

1.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

1.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर ओवरपिच गेंद को खेला, एक रन मिला|

1.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को फ्लिक करने गए बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद टप्पा खाती हुई ऑफ साइड फील्डर की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन तेज़ी से पूरा किया|

1.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

दूसरे छोर से जॉर्ज गार्टन गेंदबाज़ी करने आए...

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई इस पहले ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ खेला| गैप नहीं मिलेगा| 7 रन इस ओवर से आये| बैंगलोर को इस पॉवर प्ले में टाईट गेंदबाजी करने की सख्त ज़रुरत|

0.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| चहल के पास गई गेंद और उनके हाथों से सिंगल भाग लिया|

0.4 ओवर (0 रन) ऊपर रखी गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेला, फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं|

0.3 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में गिल के बल्ले से आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|

0.2 ओवर (1 रन) बेहतरीन कवर्स ड्राइव लेकिन डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

0.1 ओवर (1 रन) रन चेज़ का पहला रन!! पैरों पर डाली गई गेंद को गिल ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिलेगा|

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bangalore, Sharjah Cricket Association Stadium Sharjah, Indian Premier League 2021, Royal Challengers Bangalore Vs Kolkata Knight Riders 10/11/2021 Bckr10112021204197, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com