विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2023

क्या खत्म हो गया कोहली और रोहित शर्मा का T20I करियर, वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर

मुंबई और हैदराबाद के प्रतिभाशाली बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं जिन्होंने पिछले दो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए मजबूत दावा पेश किया.

क्या खत्म हो गया कोहली और रोहित शर्मा का T20I करियर, वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर
रोहित, विराट की टी20 टीम के लिए फिर अनदेखी, तिलक वर्मा नया चेहरा

क्रिकेट के दो प्रारूपों के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma Virat Kohli) के अब निकट भविष्य में भारतीय टी20 टीम में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें तीन अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में शुरु होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है जिसकी अगुआई हार्दिक पंड्या करेंगे. हार्दिक की कप्तानी वाली टीम काफी युवा है जिसमें 30 से अधिक उम्र का एकमात्र खिलाड़ी दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज और टीम का उप कप्तान सूर्यकुमार यादव है.

मुंबई और हैदराबाद के प्रतिभाशाली बायें हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं जिन्होंने पिछले दो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए मजबूत दावा पेश किया. उन्होंने आईपीएल में 47 मैचों में 142 से अधिक के स्ट्राइक रेट से और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी मैचों में सूत्रधार की भूमिका निभायी.

यशस्वी जायसवाल अगले हफ्ते अपना टेस्ट पर्दापण करने के लिए तैयार हैं, वह भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 टीम का हिस्सा हैं.अगले तीन महीनों के लिये जोर 50 ओवर के विश्व कप पर है और इस घटना की जानकारी रखने वाले लोग इसे निश्चित रूप से आराम देना मानेंगे. लेकिन यह एकमात्र ‘पैटर्न' नहीं है कि भारतीय बल्लेबाजी के दो मजबूत स्तंभों को इस सहित पिछली तीन टी20 श्रृंखलाओं (श्रीलंका, न्यूजीलैंड) में शामिल नहीं किया गया है.

जैसे भारतीय क्रिकेट तबके में कहा जाता है कि यह आधिकारिक रूप से बाहर होना नहीं बल्कि धीरे धीरे बाहर किया जाना है. बुधवार की बैठक अजीत अगरकर की राष्ट्रीय चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर पहली बैठक रही और टीम में किसी के चयन से हैरानी नहीं हुई.

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्रभावित करने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सके. लेकिन समझा जा सकता है कि वेस्टइंडीज और आयरलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं के बीच केवल एक हफ्ते का अंतर है तो ऐसी पूरी संभावना है कि रिंकू और विदर्भ के जितेश शर्मा रूतुराज गायकवाड़ के साथ उसी टीम में जगह बनायेंगे. विकेटकीपर जितेश टीम में जगह बनाने के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन से पिछड़ गये. तेज गेंदबाज आवेश खान और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई दो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की है. बिश्नोई ने भारत के लिए अंतिम मैच सितंबर में एशिया कप में खेला था, वह इस सत्र में गुजरात के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं.

टीम में तीन कलाई के स्पिनर हैं जिसमें कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. अक्षर पटेल को टीम में जगह दी गयी है जो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रविंद्र जडेजा की तुलना में बेहतर टी20 खिलाड़ी हैं। जडेजा को भी रोहित और कोहली की तरह आराम दिया गया है. तेज गेंदबाजी विभाग में आवेश इस समय दलीप ट्राफी में मध्य क्षेत्र के लिए खेल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की अनुपस्थिति में इस विभाग की जिम्मेदारी आवेश और उमरान मलिक बायें हाथ के सीमर अर्शदीप सिंह के साथ निभायेंगे. बंगाल के मुकेश कुमार बैक-अप तेज गेंदबाज हैं.

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है :

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार.

--- ये भी पढ़ें ---

* वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान, इन नए चेहरों को पहली बार किया गया शामिल
* "मिलिए ये हैं भारत के सबसे ..." राहुल द्रविड़ ने सर गैरी सोबर्स से ऐसा कहकर कराया शुभमन गिल का परिचय, दंग रह गए महान दिग्गज, Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Namboori Thakur Tilak Varma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com