भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में सीरीज की पहला वनडे खेला जाना है. टीम इंडिया को पहले पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया इस हार का बदला लेने के लिए बेकरार है और जिम्मेदारी रोहित शर्मा-विराट कोहली के कंधों पर है. विराट कोहली लंबे समय बाद वनडे खेलते दिखेंगे, क्योंकि वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले थे. जबकि रोहित ने अफगान टीम के खिलाफ आखिरी वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी. बर्मिंघम का मैदान रोहित को वैसे भी पसंद आता है और एक बार फिर उनकी नजरें एक बड़ी पारी खेलनी पर होगी. अगर रोहित-कोहली की इस सीरीज में धमाका करने में सफल हुए तो वह कई पर्सनल माइलस्टोन हासिल करेंगे.
इंजमाम अल हक छूटेंगे पीछे
अगर रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 20 रन बना लिए तो वह वनडे के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ देंगे. इंजमाम उल हक के नाम 11739 रन है और रोहित शर्मा के नाम वनडे में 11720 रन है.
12 हजारी क्लब में शामिल होंगे रोहित
रोहित शर्मा के लिए अगर यह सीरीज बेहतर गई और वह 280 रन बनाने में सफल हुए तो वह भारत के लिए वनडे में 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. उन्होंने 277 पारियों में 48.8 की औसत से 11720 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 62 अर्द्धशतक और 33 शतक आए हैं. भारत के लिए अभी तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही 12 हजार से अधिक रन बना पाए हैं.
300 पारियों के बाद कोहली सबसे आगे
विराट कोहली के निशाने पर इस सीरीज में मेगा रिकॉर्ड होगा और वो भारत के लिए 15 हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली के लिए यह मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि कल वह खेलते हैं तो वह 300वीं वनडे पारी खेलेंगे. कोहली पहले ही 300 पारियों के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह सचिन, सौरव गांगुली और रिकी पोटिंग से भी आगे हैं. कोहली के नाम 299 पारियों में 14797 रन हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 12015 रन बनाए हैं.
सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 359 पारियां खेली थीं. हालांकि, विराट के पास इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा. कोहली अगर इस सीरीज में 203 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सचिन ने यह उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी.
यह भी पढ़ें: भारत ने शुरू की वर्ल्ड कप की प्लानिंग, विराट कोहली से मांगी बड़ी सलाह, कप्तान गिल का खुलासा
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड ने फिर बदली ओपनिंग जोड़ी, तीन स्पिनरों को मौका, पहले वनडे के लिए प्लेइंग XI का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं