वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने धमाका कर दिया है. जी हां, गुवाहाटी में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 'हिटमैंन' ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित शर्मा से पहले यह विशेष उपलब्धि पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज थी. जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में कुल 39 छक्के लगाए थे. मगर गुवाहाटी वनडे में छक्कों की बरसात करते हुए रोहित शर्मा ने उन्हें पछाड़ दिया है. 'हिटमैंन' के बल्ले से अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में कुल 44 छक्के निकले हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज
44 छक्के - रोहित शर्मा - भारत
39 छक्के - एबी डिविलियर्स - दक्षिण अफ्रीका
37 छक्के - एमएस धोनी - भारत
34 छक्के - विराट कोहली - भारत
34 छक्के - शाहिद अफरीदी - पाकिस्तान
रोहित शर्मा ने 12000 वनडे रन किए पूरे
यही नहीं रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे में 12000 रन पूरे कर लिए हैं. 2007 से खबर लिखे जाने तक 39 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने कुल 290 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 282 पारियों में 12028 रन निकले हैं. रोहित के नाम वनडे में 35 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज है. 264 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
वनडे में 12000 रन के आंकड़े को छूने वाले तीसरे भारतीय है रोहित
आपको बता दें कि रोहित शर्मा वनडे में 12000 रन के आंकड़े को छूने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. पहले स्थान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. जिन्होंने 463 मैच की 452 पारियों में 18426 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर विराट कोहली काबिज हैं. कोहली के बल्ले से अबतक 316 मैच की 303 पारियों में 15080 रन निकले है. इन दोनों बल्लेबाजों के बाद तीसरे स्थान पर रोहित आ गए हैं. रोहित ने 290 मैच की 282 पारियों में 12028 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने कुंबले, श्रीनाथ, जहीर, अगरकर सबका रिकॉर्ड किया ध्वस्त, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं