न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा केवल 23 रन ही बना सके, लेकिन अपनी 23 रनों की पारी के दौरान रोहित शर्मा वनडे में न्यूजीलैंड के खिलफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने ऐसा कर शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ गिया. शाहिद अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 50 छक्के लगाए थे. वहीं, रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब नंबर 1 पर आ गए हैं. रोहित के नाम 51 छक्के दर्ज हो गए हैं.
इस मामले में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल गेल हैं. गेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 45 छक्के लगाए हैं. वहीं, सनथ जयसूर्या ने वनडे में कीवी टीम के खिलाफ 41 छक्के लगाए हैं. पांचवें नंबर पर जोस बटलर हैं. बटलर के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कुल 29 छक्के दर्ज है. कोहली ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 29 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है. पाकिस्तान के फखर जमां ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अबतक 28 छ्क्के लगाने में सफलता हासिल की है.
इसके बाद नंबर आता है एडम गिलक्रिस्ट का, गिलक्रिस्ट ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 छक्के लगाए हैं. इयोन मॉर्गन ने 27 तो वहीं, सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 26 छक्के लगाए थे. पाकिस्तान के अब्दुल रजाक ने 41 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में खेले और कुल 25 छक्के लगाए हैं. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने भी अबतक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 25 छक्के लगाए हैं.
वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- रोहित शर्मा (भारत): 51 छक्के (36 वनडे की 34 पारियों में)
- शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान): 50 छक्के (38 वनडे की 35 पारियों में)
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 45 छक्के (38 वनडे की 35 पारियों में)
- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): 41 छक्के (38 वनडे की 35 पारियों में)
- जोस बटलर (इंग्लैंड) : 29 छक्के (28 वनडे की 255 पारियों में)
- विराट कोहली (भारत): 29 छक्के (38 वनडे की 38 पारियों में)
बता दें कि मैच में रोहित शर्मा को काइल जैमीसन ने स्लिप में हेनरी निकोल्स के हाथों कैच कराया. दूसरे वनडे में भारत को जीत के लिए 135 रनों का टारगेट मिला था. रोहित के अलावा विराट कोहली भी इस मैच में केवल 7 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें | नंबर 1 विराट कोहली, टॉप-5 में तेंदुलकर, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
यह भी पढ़ें | गुरनूर बरार ने 4 विकेट लेकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक गेंदबाजी का बनाया रिकॉर्ड, नंबर 2 पर पहुंचे
यह भी पढ़ें | कंबोज ने फंसाया था मिचेल को, लेकिन शुभमन गिल ने टपका दिया लड्डू कैच, यकीन नहीं हो रहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं