- बतौर विजिटिंग प्लेयर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में पूरे किए 50 छक्के
- पहली बार विदेशी धरती पर बतौर ओपनर जड़ा अर्धशतक
- किसी एक देश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्का जमाने वाले बल्लेबाज
Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं. भारत की टीम को पांचवें दिन टेस्ट मैच जीतने के लिए 309 रन बनाने होंगे. बता दें कि चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जमाया. रोहित 52 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने 98 गेंद का सामना किया जिसमें 5 चौके और 1 छक्के जमाए. रोहित ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी के दौरान एक छक्का लगाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हिट मैन रोहित ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के जमाने वाले दुनिया के पहले गैर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऐसा कर विलियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. विवियन रिचर्ड्सन ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए 45 छक्के लगाए थे.
Aus vs Ind: रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने 52 साल बाद किया यह कारनामा, ओपनर के तौर पर रचा इतिहास
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि पहली पारी के दौरान भी रोहित ने एक छक्का जमाया था. ऐसा कर रोहित किसी एक देश के खिलाफ 100 इंटरनेशनल छक्का जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे. पहली पारी में रोहित ने 26 रन की पारी खेली थी. रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबतक कुल 101 छक्का जमाने में सफल हो गए हैं.
इसके अलावा रोहित शर्मा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, रोहित ने टेस्ट में अबतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 छक्का लगा चुके हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 छक्का लगाने में सफल रहे थे.
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा- 10
वीरेंद्र सहवाग- 8
सचिन तेंदुलकर- 7
मुरली विजय- 6
बता दें कि रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर विदेशी धरती पर पहला अर्धशतक जमाया है. दूसरी पारी में शुबमन गिल के साथ मिलकर रोहित ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. सिडनी टेस्ट की दोनों पारियों में भारत ने ओपनर्स ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी है. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐसा दूसरी बार हुआ जब भारत के ओपनर्स ने 50 या उससे रन की साझेदारी एक टेस्ट मैच में की है. इससे पहले 1967-68 में सिडनी टेस्ट में भारत के ओपनर्स ने दोनों पारियों में 50 रन से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी की थी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं