विज्ञापन

IND vs ENG: रोहित-विराट मचाएंगे धमाल!, वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG ODI Series, Head To Head Record: मं भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs ENG: रोहित-विराट मचाएंगे धमाल!, वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs ENG ODI Series, Head To Head Record:

IND vs ENG ODI Series, Head To Head Record: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कल यानि मंगलवार (14 जुलाई) से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 सीरीज में मिली निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम अब वनडे प्रारूप में वापसी करते हुए हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है. ऐसे में टीम इंडिया इस प्रारूप में अपने मजबूत प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए सीरीज की विजयी शुरुआत करना चाहेगी.

वनडे में इंग्लैंड पर भारी रहा है भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 110 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को 44 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच 2 मैच टाई रहे हैं और 3 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकल सका. अगर इंग्लैंड की सरज़मीं पर खेले गए वनडे मुकाबलों की बात करें तो भारत ने वहां कुल 44 मैच खेले हैं. इनमें टीम इंडिया ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि 23 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला टाई रहा है और दो मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए.

रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से उम्मीद मजबूत

टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी. ऐसे में वनडे सीरीज में टीम की सबसे बड़ी उम्मीद उसके बल्लेबाजों से रहेगी. इस बार वनडे टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से भारतीय बल्लेबाजी क्रम पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और संतुलित नजर आएगा. मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे.

ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन प्रदान करेंगे.

बुमराह संभालेंगे तेज गेंदबाजी की कमान

गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे. हर्षित चोट के कारण वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभाल सकते हैं. उनके साथ रवि बिश्नोई को भी टीम में जगह मिली है. हालांकि चोट के चलते वरुण चक्रवर्ती इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

भारत की नजर विजयी शुरुआत पर

टी20 सीरीज की हार को पीछे छोड़कर भारतीय टीम अब वनडे में नई शुरुआत करना चाहेगी. अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी, मजबूत बल्लेबाजी क्रम और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के दम पर टीम इंडिया की कोशिश एजबेस्टन में पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की होगी. वहीं मेजबान इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com