विज्ञापन

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को मिला अपना नया कप्तान, जडेजा और यशस्वी नहीं, इस ऑलराउंडर को मिली कमान

Riyan Parag Named Rajasthan Royals New Captain: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए रियान पराग को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है.

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को मिला अपना नया कप्तान, जडेजा और यशस्वी नहीं, इस ऑलराउंडर को मिली कमान
राजस्थान रॉयल्स की टीम
  • राजस्थान रॉयल्स ने युवा ऑलराउंडर रियान पराग को अपनी नई कप्तानी का जिम्मा सौंपा है
  • रियान पराग पहले भी राजस्थान रॉयल्स की टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उनके नेतृत्व का अनुभव है
  • फ्रेंचाइजी ने घरेलू क्रिकेट स्तर पर भी रियान पराग के कप्तानी अनुभव को महत्व दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Riyan Parag Named Rajasthan Royals New Captain: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने युवा ऑलराउंडर रियान पराग (Riyan Parag) पर भरोसा जताया है. पराग पहले भी टीम की अगुवाई कर चुके हैं. इसके अलावा उन्हें घरेलू स्तर पर भी टीम की अगुवाई करने का अनुभव है. यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और युवा स्टार यशस्वी जायसवाल को नजरअंदाज करते हुए टीम की कमान उनके हाथों में सौंपी है. 

सात सीजन से राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं पराग

रियान पराग ने आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू किया था. तब से अबतक वह इस टीम की तरफ से कुल सात सीजन खेल चुके हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल 83 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 72 पारियों में 26.1 की औसत से 1566 रन निकले हैं. पराग के नाम आईपीएल में सात अर्धशतक दर्ज है. 

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक 83 मैच की 30 पारियों में 68.14 की औसत से सात सफलता प्राप्त की है. सात रन खर्च कर एक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

बतौर कप्तान आईपीएल में पराग का प्रदर्शन 

2025 में सैमसन के बाहर होने पर पराग ने राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली थी. मगर उनकी देखरेख में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. टीम ने उनकी अगुवाई में कुल आठ मैच खेले थे. जहां टीम को छह मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. 

2025 में नौवें स्थान पर थी राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2025 में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. हाल यह रहा कि टीम ने अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहते हुए अपना सफर समाप्त किया था. हालांकि, पिछले साल रियान का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने 14 मैच खेलते हुए  32.75 की औसत से 393 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166.53 का रहा था. 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अभिषेक शर्मा कोलंबो रवाना हो रहे हैं या नहीं? आ गया अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com