विज्ञापन

ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड, WTC में हर तीसरी पारी में कर रहे 50 का आंकड़ा पार, लिस्ट में ये नाम चौंकाने वाला

ऋषभ पंत भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वह हर तीसरी बार में पचासा जड़ रहे हैं.

ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड, WTC में हर तीसरी पारी में कर रहे 50 का आंकड़ा पार, लिस्ट में ये नाम चौंकाने वाला
Rishabh Pant massive record Scoring 50 plus every third innings in WTC

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोमवार को कोलंबो में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है. पंत 89 गेंदों में 6 चौके और दो छक्क लगाए. यह पंत का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का 18वां अर्धशतक रहा. साथ ही वह WTC इतिहास में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय बन गए हैं. पंत ने 42 टेस्ट की 74 पारियों में 24 बार 50 से अधिक का स्कोर किया है. इसका मतलब यह भी है कि पंत ने हर तीसरी पारी में 50 से अधिक रन बनाए हैं. 

ऋषभ पंत का अर्धशतक

ऋषभ पंत के बाद भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सर्वाधिक मौकों पर 50 से अधिक का स्कोर करने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे या विराट कोहली नहीं हैं बल्कि रवींद्र जडेजा हैं. जडेजा ने 23 बार यह कारनामा किया है. जडेजा ने हर 3.3 पारी में 50 से अधिक रन बनाए हैं. जबकि जायसवाल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. हैरानी की बात है कि गिल तीसरे, रोहित चौथे और पुजारा पांचवें स्थान पर हैं, जबकि कोहली छठे स्थान पर हैं. कोहली को 4.9 पारी लगी, यानी हर पांचवीं पारी में वह 50+ का स्कोर कर रहे थे.

WTC इतिहास में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय (पारी का औसत)

  • 24: ऋषभ पंत (3.1)
  • 23: रवीन्द्र जड़ेजा (3.3)
  • 20: यशस्वी जयसवाल (2.8)
  • 19: शुबमन गिल (4.0)
  • 17: रोहित शर्मा (4.1)
  • 16: सी पुजारा (3.9)
  • 16: केएल राहुल (4.1)
  • 16: विराट कोहली (4.9)

कोलंबो में भारत ड्राइविंग सीट पर

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में हो रहे सीरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन टी-ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 475 रन बना लिए हैं. बारिश के चलते दूसरे सेशन का खेल रोकना पड़ा और समय से पहले टी-ब्रेक लिया गया है.  दूसरे सेशन में भारत ने दो बड़े विकेट गंवाए. क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे ऋषभ पंत एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हुए. पंत के पवेलियन लौटने के बाद ध्रुव जुरेल ने मानव सुथार के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी निभाई. मानव 18 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच देकर आउट हुए.

दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए खराब रही. डेब्यूटेंट सारांश जैन अपने करियर की पहली पारी में 6 रन बनाकर आउट हुए. सारांश को असिथा फर्नांडो ने पवेलियन भेजा. हालांकि, इसके बाद पंत और जुरेल ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए 152 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी निभाई. पंत और जुरेल की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाया.

यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल का तहलका, श्रीलंका में रचा इतिहास, तोड़ दिया धोनी का All-Time महारिकॉर्ड, नंबर 1 बल्लेबाज बने

यह भी पढ़ें:  ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी नंबर 5, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 5 विकेटकीपर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Rishabh Rajendra Pant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com