विज्ञापन

Rinku Singh: 'बहुत मिस करूंगा', टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह, शेयर किया पोस्ट

Rinku Singh Emotional Instagram Post For Father: पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए वापस टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे जिसको लेकर भी रिंकू ने अपने पोस्ट में लिखा हैं की उनके पिता ने उन्हें हमेशा सिखाया था कि कर्तव्य सबसे पहले आता है.

Rinku Singh: 'बहुत मिस करूंगा', टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह, शेयर किया पोस्ट
Rinku Singh Emotional Instagram Post For Father:

Rinku Singh Emotional Instagram Post For Father: रिंकू के लिए टी20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा पल था. वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया. हालांकि यह जीत उनके लिए बेहद खास थी, लेकिन इस खुशी के बीच एक गहरा दुख भी था. फाइनल से कुछ दिन पहले ही रिंकू के पिता का निधन हो गया था. ऐसे में जब उन्होंने ट्रॉफी अपने हाथों में थामी होगी, तो उनके मन में सबसे पहले अपने पिता की याद ही आई होगी कि पिता इस पल को देख पाते, तो वह बेहद खुश होते.

सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक संदेश

विश्व कप जीत के बाद रिंकू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया है. उन्होंने लिखा कि इतने दिन बिना अपने पिता से बात किए पहले कभी नहीं गुजरे थे और अब उनके बिना आगे की जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल लग रहा है. उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा सिखाया था कि कर्तव्य सबसे पहले आता है. इसी सोच के साथ वह मैदान पर उतरे और कोशिश की कि अपने पिता का सपना पूरा कर सकें. अब जब वह सपना पूरा हो गया है, तो उन्हें यही महसूस होता है कि काश इस पल में उनके पिता उनके साथ होते.

रिंकू ने अपने संदेश में यह भी कहा कि जिंदगी की हर छोटी-बड़ी खुशी में उन्हें अपने पिता की कमी महसूस होगी और वह उन्हें बहुत याद करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा

आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले. मुझे नहीं पता आगे कि ज़िंदगी आपके बिना कैसे चलेगी… पर मुझे हर कदम पर आपकी ज़रूरत पड़ेगी. आपने सिखाया था कि फ़र्ज़ सबसे आगे है.. तो फ़ील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था. अब आपका सपना पूरा हो गया है…. तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते. हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी. बहुत मिस करूँगा आपको पापा... बहुत ज्यादा.

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे रिंकू के पिता

रिंकू सिंह के पिता कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनका चौथे चरण के कैंसर का इलाज चल रहा था. इसी बीच उनके निधन की खबर आई, जिसने रिंकू को गहरा सदमा दिया.

विश्व कप जैसे बड़े मंच पर जीत हासिल करने के बावजूद रिंकू के लिए यह पल भावनाओं से भरा रहा, क्योंकि उनके सबसे बड़े समर्थक इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखने के लिए उनके साथ नहीं थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com