विज्ञापन

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने करवाई एग फ्रीजिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस, यहां जानें भारत में कितना होता है खर्च!

Egg Freezing: इंटरनेशनल विमेंस डे के दिन यानी 8 मार्च को उन्होंने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. अपने पोस्ट में आकांक्षा ने बताया कि इस प्रोसिजर के दौरान आखिरी के दो हफ्ते उनके लिए काफी मुश्किल और तनाव भरे थे.

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने करवाई एग फ्रीजिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस, यहां जानें भारत में कितना होता है खर्च!
एग फ्रीजिंग में कितना खर्चा आता है?

Egg Freezing: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में अपने एग्स फ्रीज करवाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. इंटरनेशनल विमेंस डे के दिन यानी 8 मार्च को उन्होंने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. अपने पोस्ट में आकांक्षा ने बताया कि इस प्रोसिजर के दौरान आखिरी के दो हफ्ते उनके लिए काफी मुश्किल और तनाव भरे थे. अपने अनुभव साझा करते हुए आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए.

शेयर किया एक्सपीरियंस

पहली तस्वीर में आकांक्षा एक नर्सिंग रूम में खाना खाते हुए दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में, वह कैमरे के लिए पोज़ दे रही हैं. आकांक्षा ने लिखा, "कल मैंने अपने एग्स फ्रीज़ करवाए. मैंने सच में शेयर करने का प्लान नहीं बनाया था, लेकिन आज यह कहने का सही दिन लग रहा है...". प्रोसेस की डिटेल्स शेयर करते हुए, उन्होंने आगे कहा, "औरतों का शरीर बहुत ही एक्स्ट्राऑर्डिनरी होता है. पिछले दो हफ्ते... बहुत इंटेंस थे. हर दिन खुद को फैट की सुईयां लगवाना, हॉर्मोन्स अपना काम कर रहे थे, ब्लोटिंग, मूड स्विंग्स, लगातार स्कैन, दवाएं, IV ड्रिप, और आखिर में सर्जरी.

"लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं - औरतें BADASSES होती हैं... और मैं इस बात से कितनी हैरान हूं कि हमारा शरीर कितना शानदार इंटेलिजेंट और काबिल है."

उन्होंने आगे कहा, "दूसरी पिक आज की है, अपनी पसंद की जॉब के लिए तैयार होना, एथलेटिक होना और अपने रूटीन में वापस आना... भले ही मैं अपनी बिल्डिंग के चारों ओर मुश्किल से 20 मिनट भी चल पा रही थी. लेकिन सच कहूं तो, इतना ही काफी लग रहा था! क्योंकि इस बॉडी ने अभी कुछ बहुत ही कमाल का किया है."

इंटरनेट का रिएक्शन

आकांक्षा की पोस्ट पर उनकी BFF आलिया भट्ट ने लिखा, "बहुत सही कहा," और कई लव इमोजी शेयर किए. अथिया शेट्टी, राशि खन्ना, अनाइता श्रॉफ अदजानिया, श्रिया पिलगांवकर, और ओरी ने कमेंट्स में लव इमोजी भेजे.

वाणी कपूर ने लिखा, "तुम्हारे लिए बहुत सारा प्यार." आकांक्षा की बड़ी बहन अनुष्का रंजन ने लिखा, "वाह मेरी स्ट्रॉन्ग लड़की."

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने करवाए एग फ्रीज

मोना सिंह, डेज़ी शाह, नेहा पेंडसे, तनीषा मुखर्जी, और डायना हेडन पहले भी अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं और इसके बारे में पब्लिकली बात कर चुकी हैं.

एग फ्रीजिंग प्रोसेस की लागत कितनी है?

करियर और लेट फ़ैमिली प्लानिंग को प्रायोरिटी देने के लिए, इंडिया में बहुत सी औरतें 20s या 30s में अपने एग्स फ़्रीज़ करने का ऑप्शन चुन रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया में एवरेज एग फ़्रीज़िंग कॉस्ट Rs 1.2 से 2 लाख के बीच है. इसमें आमतौर पर कंसल्टेशन, मेडिकेशन, प्रोसीजर और शुरुआती फ़्रीज़िंग शामिल होती है. प्रोसेस के बाद, एग्स को प्रिजर्व करने के लिए सालाना फीस ली जाती है. हालांकि, यह एक मोटा-मोटा अंदाज़ा है.

इसे भी पढ़ें: महिलाओं पर इंटरमिटेंट फास्टिंग क्यों पड़ सकती है भारी, जानें चौकाने वाले नुकसान!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How Much Does It Cost To Freeze Your Eggs In India?, Is 32 Too Late To Freeze Eggs?, Is Egg Freezing Legal In India?, Akansha Ranjan Kapoor, Egg Freezing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com