विज्ञापन

रिंकू सिंह ने बदल दिया KKR का इतिहास, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम दर्ज था.

रिंकू सिंह ने बदल दिया KKR का इतिहास, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
Rinku Singh

Rinku Singh, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा उप-कप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल में केकेआर की तरफ से एक फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर एवं मौजूदा समय में टीम के 'पावर कोच' आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा है. रसेल ने केकेआर की तरफ से शिरकत करते हुए आईपीएल में कुल 40 कैच पकड़े थे. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज के मुकाबले में दो कैच पकड़ते हुए रिंकू सिंह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. रिंकू सिंह के नाम अब केकेआर की तरफ से शिरकत करते हुए कुल 41 कैच पकड़ने का कारनामा है.

तीसरे और चौथे स्थान पर सुनील नारायण एवं मनोज तिवारी है काबिज 

केकेआर की तरफ से बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में अब जहां रिंकू सिंह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं आंद्रे रसेल एक स्थान नीचे खिसकते हुए दूसरे स्थान पर आ गए हैं. तीसरे स्थान पर मौजूदा स्टार स्पिनर सुनील नारायण काबिज हैं, जबकि चौथे स्थान पर पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी का नाम आता है. नारायण ने खबर लिखे जाने तक केकेआर की तरफ से 36 कैच पकड़े हैं. वहीं मनोज तिवारी 30 कैच लपकने में कामयाब हुए थे. 

आईपीएल में केकेआर की तरफ से फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी 

41 कैच - रिंकू सिंह
40 कैच - आंद्रे रसेल
36 कैच - सुनील नारायण
30 कैच - मनोज तिवारी

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर 

रिंकू सिंह ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 59 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 52 पारियों में 31.44 की औसत से 1132 रन निकले हैं. 28 वर्षीय बल्लेबाज के नाम आईपीएल में चार अर्धशतक दर्ज हैं. 67 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- 4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने तो KKR के खिलाफ धूम मचा दी, VIDEO
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com