विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने नहीं दिया भाव तो रिंकू सिंह ने बल्ले से दिया जवाब, लगातार दूसरा शतक ठोक बचाई यूपी की लाज

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 और इंडिया-A टीम में जगह नहीं मिलने के बाद रिंकू सिंह ने बल्ले से जोरदार जवाब दिया है. गोवा के खिलाफ उत्तर प्रदेश की लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए उन्होंने नाबाद 118 रन बनाए हैं.

चयनकर्ताओं ने नहीं दिया भाव तो रिंकू सिंह ने बल्ले से दिया जवाब, लगातार दूसरा शतक ठोक बचाई यूपी की लाज
रिंकू सिंह

टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप और एशिया कप का खिताब जीत चुके उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर और फिनिशर रिंकू सिंह एक बार फिर चयनकर्ताओं का दिल जीत नहीं पाए, लेकिन उनके बल्ले ने एक बार फिर साबित किया कि वह अलग मिट्टी के खिलाड़ी हैं. न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम और इंडिया-A टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में अपने बल्ले की धार कम नहीं पड़ने दी है. टीम इंडिया में एंट्री का एक पुराना आजमाया फार्मूला है, 'डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाओ और टीम इंडिया का टिकट पाओ'.

आईपीएल की तरह टीम को मुश्किल से उबारा 

गोवा के खिलाफ मुकाबले में रिंकू सिंह ने शानदार शतक जड़कर उत्तर प्रदेश की लड़खड़ाती पारी को संभाला और अपना दम दिखा दिया. मौजूदा सीजन में ये उनका लगातार दूसरा शतक है. टीम इंडिया से बाहर चल रहे रिंकू ने इस प्रदर्शन से अपनी बल्लेबाजी की काबिलियत एक बार फिर साबित की है. 

कानपुर में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में गोवा के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने एक वक़्त 137 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे रिंकू सिंह ने 186 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों के सहारे नाबाद 118 रन बनाए.

रिंकू ने लोअर ऑर्डर बैटर वंश चौधरी के साथ 10वें विकेट के लिए 65 रन जोड़े. वंश चौधरी ने मुकाबले के दौरान 26 गेंदों में केवल चार रन बनाए. मगर विकेट पर जमे रहे. जिससे रिंकू दूसरी छोर से रन बनाते रहे. इससे पहले पिछले रणजी मैच में भी 29 साल के रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ 112 रनों की पारी खेली थी.  

60 का औसत और 11 शतक

आमतौर पर T20 के फिनिशर माने जाने वाले रिंकू सिंह के नाम 55 फर्स्ट क्लास मैचों में 11 शतक और 23 अर्धशतकीय पारियां हो गई हैं. फर्स्ट क्लास में रिंकू ने 60 की औसत से करीब 4000 रन बनाए हैं. फिर भी उन्हें अब तक इंटरनेशनल लेवल पर केवल 48 टी20 और दो वनडे मुकाबले खेलने को मिले हैं. उनके टेस्ट मैच खेलने को लेकर चयनकर्ताओं के बीच शायद ही कभी कोई बात भी हुई है.

कमाल की बात यह है कि रिंकू सिंह को न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टी20 टीम में भी जगह नहीं मिल है. इंडिया-A ए टीम में भी उनका चयन मुमकिन नहीं हो सका.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव. 

यह भी पढ़ें- BAN vs WI: वेस्टइंडीज को लगा झटका, निजी कारणों से बाहर हुए कीमो पॉल, अनकैप्ड को मिला मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rinku Khanchand Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com